LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,

राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,

गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला: नगर की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के श्रद्धालुओं का दल आज पवित्र माँ नर्मदा की परिक्रमा के लिए रवाना हुआ। नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे एवं उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर एवं पूजा-अर्चना कर यात्रा को रवाना किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा करना बड़े सौभाग्य की बात है। समिति के सभी सदस्यों की यात्रा मंगलमय हो। उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी तापस शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर एवं मीठा खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यात्रा का विवरण –
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा कुल 13 दिनों की रहेगी। 42 श्रद्धालुओं का यह दल सबसे पहले अमरकंटक पहुँचेगा, जहाँ से माँ नर्मदा के उद्गम स्थल से संकल्प लेकर परिक्रमा प्रारंभ होगी। अमरकंटक से होते हुए यह जत्था मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र और गुजरात के भरूच में नर्मदा के सागर संगम तक जाएगा और पुनः दूसरे तट से होते हुए वापस अमरकंटक में परिक्रमा पूर्ण करेगा।

यात्रा के दौरान ओंकारेश्वर, महेश्वर, नेमावर, गरुड़ेश्वर जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन भी श्रद्धालु करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नर्मदा परिक्रमा का महत्व –
धर्म ग्रंथों में माँ नर्मदा को मोक्षदायिनी कहा गया है। स्कंद पुराण में उल्लेख है कि गंगा में स्नान करने से जो पुण्य मिलता है, वह नर्मदा के दर्शन मात्र से मिल जाता है।

नर्मदा जी ही एकमात्र ऐसी नदी हैं जिनकी परिक्रमा की जाती है। लगभग 3,000 किलोमीटर की यह परिक्रमा जीवन के समस्त पापों को हरने वाली और सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली मानी जाती है। मान्यता है कि स्वयं देवता, ऋषि-मुनि भी नर्मदा परिक्रमा करते हैं। इसे करने से व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष राखी सिंह गहलोत, कौशल मणि तिवारी, भगत मेथवानी, उमेश अग्रवाल, तापस शर्मा, शंकर सोनी, चन्द्रमोहन नामदेव, विकास केशरी, राजेश साहू, गोविंद सहाय, राकेश दुबे, मौसम ताम्रकर सहित रामायण समिति के सभी सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!