LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियाप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में छात्रावास अधीक्षक कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रीतुराज सिंह बिसेन को सौंपी गई जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में छात्रावास अधीक्षक कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रीतुराज सिंह बिसेन को सौंपी गई जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11 अप्रैल 2026। जिले में छात्रावास व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छात्रावास अधीक्षक कल्याण संघ, जिला इकाई गौरेला पेंड्रा मरवाही की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। शनिवार को आयोजित बैठक में जिले भर के विभिन्न छात्रावासों में पदस्थ अधीक्षकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमि पूजन व उद्घाटन : राजकुमार पाण्डेय
पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमि पूजन व उद्घाटन : राजकुमार पाण्डेय
June 21, 2026
लंबे समय से की जा रही थी मांग, बरसात के दिनों में कीचड़ से जूझने वाले मरीजों व स्टाफ को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें छात्रावासों के संचालन, व्यवस्थाओं में सुधार, तथा अधीक्षकों की समस्याओं और अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी सी रोड का किया भूमिपूजन
मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी सी रोड का किया भूमिपूजन
June 21, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में संघ के प्रांताध्यक्ष श्री उदेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रीतुराज सिंह बिसेन को जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही ईश्वर दयाल साहू एवं निधि बांधेकर को उपाध्यक्ष, प्रकाश सोनी को सचिव तथा महेश्वर कुमार श्रीवास को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रीतुराज सिंह बिसेन ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य छात्रावास अधीक्षकों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रावासों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना तथा वहां रह रहे छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
June 22, 2026
मिथलेश आयम, पसान/कटघोरा। कटघोरा वनमण्डल का अंतिम छोर इन दिनों वन विभाग के 'रक्षकों' की मेहरबानी से लकड़ी तस्करों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आगे कहा कि संगठन आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करते हुए न केवल अधीक्षकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगा, बल्कि छात्रावासों में गुणवत्ता सुधार के लिए भी निरंतर प्रयास करेगा।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही यह भरोसा जताया गया कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और जिले के छात्रावासों की व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!