LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

विधायक-कलेक्टर के समक्ष शिविर में प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की स्थिति से आवेदकों को कराया अवगत

विधायक-कलेक्टर के समक्ष शिविर में प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की स्थिति से आवेदकों को कराया अवगत

*राजस्व से संबंधित कार्य ठीक हो जाएंगे, तो जिले के लिए होगी बड़ी उपलब्धि: विधायक*

ये खबर भी पढ़ें…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 9, 2026
*सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *संत शिरोमणि सेन जी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*आगामी 30 अगस्त तक राजस्व से संबंधित सभी प्रकरण पूंर्ण कर लिए जाऐंगे: कलेक्टर*

*शिविर में प्राप्त सीमांकन और आपसी बटवारा के आवेदनों को 31 मई तक निराकृत करने के निर्देश*

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

      गौरेला पेंड्रा मरवाही, 15 मई 2026/सुशासन तिहार के अंतर्गत आज पेण्ड्रा जनपद के ग्राम पंचायत नवागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची एवं कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधियों के समक्ष विभागीय अधिकारियों ने एक-एक कर मंच के सामने आकर प्राप्त आवेदनों और उसके निराकरण की स्थिति से आवेदकों को अवगत कराया। विधायक ने कहा कि गर्व का विषय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार के तहत जिला प्रशासन गांव-गांव, द्वार-द्वार पहुंचकर जन समस्याओं का निराकरण कर रही है। 

विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से जनप्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जिले में नव पदस्थ कलेक्टर से बहुत उम्मीद है, यदि राजस्व से संबंधित कार्य ठीक हो जाएंगे तो जिले के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों द्वारा दी जा रही आवेदनों की निराकरण की जानकारी के दौरान जिला खाद्य अधिकारी को उज्जवला योजना के हितग्राहियों की सूची और बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता को लो-वोल्टेज की समस्या वाले गांवों एवं ट्रांसफार्मर की मांग से संबंधित आवेदनों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 कलेक्टर ने विधायक की अपेक्षा पर कहा कि नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, नक्शा बटांकन, त्रृटि सुधार सहित सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण आगामी 30 अगस्त तक कर लिया जाएगा। तहसीलदार पेण्ड्रा द्वारा बताया गया कि जन समस्या निवारण शिविर नवागांव में नामांतरण, खाता विभाजन, बटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, किसान किताब एवं वन अधिकार पटटा से संबंधित 59 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर ने आवेदकों को मंच के समक्ष बुलाकर उनके आवेदनों पर किए गए एवं किए जाने वाले कार्रवाई के बारे में बताने कहा। आवेदकों की मांगो से अवगत होते हुए कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी को मौके पर भेज कर सीमांकन और आपसी बटवारा के आवेदनों को 31 मई तक निराकृत करने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए। इसी तरह अन्य विभागों के अधिकारियों को भी शिविर में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्रता के अनुसार निराकृत करने और अपात्र पाए जाने पर आवेदन खारिज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि आप लोगों के सहयोग से जनगणना के प्रथम चरण का कार्य सबसे पहले पूर्ण कर लेने पर जीपीएम जिले को पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए आप सभी को बधाई और धन्यवाद।

 विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने शिविर में लगाए गए सभी विभागीय काउंटरो का अवलोकन किया और ड्राईविंग लाइसेंस, आयुषमान कार्ड, दवा वितरण, शुगर, बीपी जांच, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियो का ई-केवाईसी, श्रमिक पंजीयन, ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूहों की उत्पादों की प्रदर्शनी, नशे के विरुध्द जन जागरुकता, साईबर अपराधों से बचाव के लिए जागरुकता आदि गतिविधियों का अवलोकन किया और विभागों से जानकारी प्राप्त किए। शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया। दसवीं एवं बारहवीं के प्रतिभावान विद्यार्थीयों को सम्मानित किया गया। साथ ही हितग्राही मूलक विभिन्न योजनाओं के तहत दिव्यांग जनो को सहायक उपकरण, जॅंाब कार्ड, पीएम आवास की चाबी एवं प्रमाण पत्र, आयुषमान कार्ड, किसान किताब, मितानिन किट, लर्निंग लाइसेंस, सहायता राशि चेक आदि वितरित किया गया। 

        नवागांव कलस्टर पंचायत में 14 ग्राम पंचायतों-अमरपुर, अड़भार, सेंवरा, कुड़कई, पतगवां, बंधी, बचरवार, गिरारी, लटकोनी, पनकोटा, नवागांव, झाबर, बारीमउमराव एवं टंगियामार शामिल रहे। शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मांगो एवं शिकायतों से संबंधित कुल 944 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 65 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है। शिविर में पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!