LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना 2026 : अब गांव के होनहार बच्चों को मिलेगा बेहतर शिक्षा का मौका, 26 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना 2026 : अब गांव के होनहार बच्चों को मिलेगा बेहतर शिक्षा का मौका, 26 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदिवासी विकास विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से योग्य विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी संबंधित स्कूलों से आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक जमा कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मेधावी बच्चों को भी बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके।

परीक्षा, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आदिवासी विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट tribal.cg.gov.in⁠� तथा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!