LIVE UPDATE
गैजेट्सदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर,23 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिवस 19 फरवरी को प्रदेश में “स्वराज दिवस” के रूप में घोषित करने की माँग सम्बंधित 5 हजार लोगो के हस्ताक्षर सहित आवेदन सौंपे है।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के 100 सीटर छात्रावास बना ‘सेटिंग सेंटर’? वर्षों से स्कूल से गायब अधीक्षिकाओं पर शिक्षा विभाग मेहरबान, आदेश बे असर 
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के 100 सीटर छात्रावास बना ‘सेटिंग सेंटर’? वर्षों से स्कूल से गायब अधीक्षिकाओं पर शिक्षा विभाग मेहरबान, आदेश बे असर 
May 23, 2026
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के 100 सीटर छात्रावास बना ‘सेटिंग सेंटर’? वर्षों से स्कूल से गायब अधीक्षिकाओं पर शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पदाधिकारियों ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के महान वोद्धा और स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। उन्होंने मुगल साम्राज्य के खिलाफ लड़कर हिंदवी स्वराज की स्थापना की तथा भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।शिवाजी महाराज केवल एक योद्धा ही नहीं थे, बल्कि एक महान प्रशासक और विजनरी भी थे। उन्होंने एक मजबूत और स्वतंत्र भारत का सपना देखा था। श्री शिवाजी महाराज हमारे लिए हमेशा ही प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह सोलंकी, शिक्षाविद श्री संजय जोशी, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष श्री अजय काले,श्री सुबोध टोले,सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
धमतरी डीईओ ने दिखाई सख्ती, जीपीएम में नियमों को कुचलकर चलता रहा अटैचमेंट खेल..!
धमतरी डीईओ ने दिखाई सख्ती, जीपीएम में नियमों को कुचलकर चलता रहा अटैचमेंट खेल..!
May 24, 2026
धमतरी डीईओ ने दिखाई सख्ती, जीपीएम में नियमों को कुचलकर चलता रहा अटैचमेंट खेल..! “अटैचमेंट का खेल या शिक्षा व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!