LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

ग्रामीणों की फरियाद पर एक्शन मोड में मुख्यमंत्री, आरआई दीप माला त्रिपाठी और अभिषेक त्रिपाठी को लगाई फटकार

 

ग्रामीणों की फरियाद पर एक्शन मोड में मुख्यमंत्री, आरआई दीप माला त्रिपाठी और अभिषेक त्रिपाठी को लगाई फटकार

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आम पेड़ की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल, खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

निमधा में नर्सिंग कॉलेज, मिनी स्टेडियम और विशाल मंगल भवन की घोषणा

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 06 जून। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का शनिवार को मरवाही विकासखंड के ग्राम निमधा दौरा पूरी तरह जनसंवाद और ग्रामीण सरोकारों को समर्पित रहा। आम के पेड़ की छांव में सजी चौपाल में मुख्यमंत्री खाट पर बैठकर सीधे ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की भी जानकारी ली।

ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस चौपाल में मुख्यमंत्री ने सरई के दोना-पत्तल में परोसे गए जामुन, कोईलार भाजी, बेल का शरबत, आम की चटनी और आमपना का स्वाद लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बिजली, पेयजल, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत गांव-गांव में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव है, उनका मौके पर निराकरण किया जा रहा है, जबकि शेष मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ग्रामीणों की मांग पर तीन बड़ी सौगात

चौपाल के दौरान मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची एवं ग्रामीणों ने जिले में नर्सिंग कॉलेज, ग्राम निमधा में मिनी स्टेडियम और सर्वसमाज के लिए विशाल मंगल भवन निर्माण की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग को स्वीकार करते हुए मौके पर ही तीनों परियोजनाओं की घोषणा कर दी, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में आ रही समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस पर उन्होंने तत्काल बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता से जानकारी ली और समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।

शिकायत मिलते ही आरआई को लगाई फटकार

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने मरवाही की राजस्व निरीक्षक (आरआई) दीप माला त्रिपाठी तथा दानीकुंडी के राजस्व निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी के कार्यों में लापरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री से की। शिकायत सुनते ही मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों अधिकारियों को चेतावनी दी और कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर समाधान करें तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

लखपति दीदियों को दिया करोड़पति बनने का मंत्र

मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और लखपति दीदियों से मुलाकात कर उनके स्वरोजगार कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अब उन्हें लखपति से आगे बढ़कर करोड़पति दीदी बनने का लक्ष्य लेकर कार्य करना चाहिए। महिलाओं ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि का उपयोग वे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं।

जल्द शुरू होगी सीएम हेल्पलाइन,मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में शीघ्र ही सीएम हेल्पलाइन शुरू की जाएगी, जिसके माध्यम से नागरिक टोल फ्री नंबर, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए 24 घंटे कार्यरत विशेष टीम तैनात की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

पीएम आवास और सूर्यघर योजना का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनका लाभ जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा है। साथ ही उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ उठाकर उपभोक्ता अपने बिजली खर्च को कम कर सकते हैं।करीब तीन हजार की आबादी वाले आदिवासी बहुल ग्राम निमधा को आयुर्वेद ग्राम के रूप में भी विशेष पहचान मिली हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका यह दौरा केवल योजनाओं की समीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझने और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!