LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

भाजपा पर विधायक अटल श्रीवास्तव का बड़ा आरोप: “बयान का सिर्फ हिस्सा दिखाकर जनता को किया जा रहा गुमराह, पूरा वीडियो किया जाए सार्वजनिक”

भाजपा पर विधायक अटल श्रीवास्तव का बड़ा आरोप: “बयान का सिर्फ हिस्सा दिखाकर जनता को किया जा रहा गुमराह, पूरा वीडियो किया जाए सार्वजनिक”

जीशान अंसारी की रिपोर्ट/बिलासपुर। कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी पर उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा उनके वीडियो का केवल एक छोटा हिस्सा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में प्रसारित किया जा रहा है, जबकि पूरे बयान का संदर्भ पूरी तरह अलग है। उन्होंने मांग की कि यदि भाजपा सच में पारदर्शिता की बात करती है तो पूरे वीडियो को बिना किसी संपादन के जनता के सामने जारी करे, ताकि लोग स्वयं सच्चाई समझ सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
राम मंदिर चंदा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
राम मंदिर चंदा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
July 14, 2026
राम मंदिर चंदा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अटल श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने अपने वक्तव्य में स्पष्ट रूप से कहा था कि प्रदेश में नक्सलवाद का कमजोर होना और समाप्ति की ओर बढ़ना स्वागतयोग्य कदम है। लेकिन किसी भी उपलब्धि का राजनीतिक लाभ लेने की होड़ नहीं मचनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके बयान का केवल एक हिस्सा दिखाकर ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की है, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने भाषण में बस्तर, सरगुजा और जशपुर जैसे क्षेत्रों में जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय जनता के अधिकारों और विकास संबंधी विषयों को भी उठाया था। उनका कहना है कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों को नजरअंदाज कर केवल चुनिंदा शब्दों को प्रचारित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त
July 14, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में जनता को आधी-अधूरी नहीं, बल्कि पूरी जानकारी मिलनी चाहिए। इसलिए पूरे वीडियो को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि लोग स्वयं तय कर सकें कि उन्होंने क्या कहा था और उसका वास्तविक संदर्भ क्या था।

उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए तथ्यों को अलग ढंग से प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब सब समझती है और सच्चाई सामने आने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
महुआ शराब के कारोबार पर आबकारी का बड़ा प्रहार: 22 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त, आरोपी पर कसा शिकंजा
महुआ शराब के कारोबार पर आबकारी का बड़ा प्रहार: 22 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त, आरोपी पर कसा शिकंजा
July 14, 2026
महुआ शराब के कारोबार पर आबकारी का बड़ा प्रहार: 22 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त, आरोपी पर कसा शिकंजा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है और भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!