LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

BRC में ‘जुगाड़ व्यवस्था’ खत्म! शिक्षा विभाग ने बदले प्रभार, अब राज्य शासन करेगा नियमित पदस्थापना

BRC में ‘जुगाड़ व्यवस्था’ खत्म! शिक्षा विभाग ने बदले प्रभार, अब राज्य शासन करेगा नियमित पदस्थापना

कलेक्टर स्तर पर दी गई व्यवस्थाएं समाप्त, DEO ने जारी किए दो आदेश; रिक्त पदों पर अब शासन स्तर से होगी नियुक्ति

ये खबर भी पढ़ें…
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण
September 18, 2026
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण जीशान अंसारी की कलम से ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।शिक्षा विभाग ने वर्षों से चल रही ‘जुगाड़ व्यवस्था’ पर आखिरकार रोक लगा दी है। जिले में विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRC) के रिक्त पदों पर स्थानीय स्तर पर दी गई अतिरिक्त जिम्मेदारियों को समाप्त करते हुए रजनीश तिवारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। अब इन पदों पर नियमित पदस्थापना राज्य शासन द्वारा किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों के पालन में जारी आदेश क्रमांक 1970 और 1971 के तहत पेंड्रा और मरवाही दोनों विकासखंडों में BRC की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

आदेश के अनुसार पेंड्रा विकासखंड में BRC का प्रभार संभाल रहे रामकुमार बघेल से जिम्मेदारी वापस लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ चंद्रा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन के दावों के बीच छतौना पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर गंभीर सवाल, CM हेल्पलाइन की जांच प्रक्रिया भी घेरे में
सुशासन के दावों के बीच छतौना पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर गंभीर सवाल, CM हेल्पलाइन की जांच प्रक्रिया भी घेरे में
September 19, 2026
सुशासन के दावों के बीच छतौना पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर गंभीर सवाल, CM हेल्पलाइन की जांच प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं मरवाही विकासखंड में पूर्व में तत्कालीन जिला कलेक्टर द्वारा प्रधान पाठक अजय राय को दी गई BRC की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी समाप्त कर दी गई है। अब यह प्रभार मरवाही विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय वर्मा को सौंपा गया है।

शिक्षा विभाग के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। लंबे समय से रिक्त पदों पर अतिरिक्त प्रभार और स्थानीय व्यवस्थाओं के सहारे काम चलाया जा रहा था। अब दोनों विकासखंडों में BRC का प्रभार संबंधित BEO को सौंप दिया गया है और संकेत स्पष्ट हैं कि रिक्त BRC पदों पर नियमित पदस्थापना राज्य शासन के स्तर से की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन पेंड्रा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

20 जुलाई 2026 को जारी दोनों आदेशों की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय, कलेक्टर, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग तथा संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। शिक्षा विभाग के इस कदम से जिले में लंबे समय से चली आ रही वैकल्पिक प्रभार व्यवस्था पर विराम लगने की चर्चा तेज हो गई है।

इस समाचार को खबरो राजा न्यूज पोर्टल पर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!