LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

बैगा अंचल के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, छात्रावास अधीक्षक संघ ने स्थापना दिवस पर बांटी खुशियां

बैगा अंचल के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, छात्रावास अधीक्षक संघ ने स्थापना दिवस पर बांटी खुशियां

कलेक्टर विजय दयाराम की मौजूदगी में स्कूल बैग, स्पोर्ट्स किट, ट्रैक सूट व वाटर बॉटल का वितरण, रक्तदान और वृक्षारोपण से दिया सेवा का संदेश

ये खबर भी पढ़ें…
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
September 30, 2026
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर का कड़ा ऐक्शन  कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला, 29 जुलाई।छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने बुधवार को अपना स्थापना दिवस सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। बैगा बसाहट क्षेत्र स्थित बालक आश्रम देवरगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर विजय दयाराम ने आदिवासी बच्चों को स्कूल बैग, वाटर बॉटल, स्पोर्ट्स किट और ट्रैक सूट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त गोपेश मनहर, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा तथा ग्राम पंचायत देवरगांव की सरपंच बिरासिया बाई ने भी बच्चों को सामग्री वितरित की और परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने कहा कि बैगा अंचल के बच्चों को बेहतर शिक्षा, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल और व्यक्तित्व विकास की सामग्री उपलब्ध कराना बच्चों के आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष उदेश सिंह तोमर ने बताया कि संघ का स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। 

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला अध्यक्ष प्रीतु राज सिंह बिसेन ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर 24 जुलाई को जिला चिकित्सालय गौरेला में नियमित छात्रावास अधीक्षकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया तथा मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं, बालक आश्रम देवरगांव के अधीक्षक एवं जिला कोषाध्यक्ष महेश्वर श्रीवास ने जानकारी दी कि आश्रम में अध्ययनरत 50 बच्चों में से 23 बच्चे विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति से हैं।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने छात्रावास अधीक्षक संघ की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!