LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

मुख्यमंत्री की घोषणा अब तक अधूरी! बेलगहना में कॉलेज शुरू करने की मांग तेज, छात्रों के भविष्य पर उठे सवाल

मुख्यमंत्री की घोषणा अब तक अधूरी! बेलगहना में कॉलेज शुरू करने की मांग तेज, छात्रों के भविष्य पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, जल्द कॉलेज शुरू नहीं होने पर जनआंदोलन की चेतावनी

ये खबर भी पढ़ें…
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
September 30, 2026
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर का कड़ा ऐक्शन  कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेलगहना/बिलासपुर | जीशान अंसारी की रिपोर्ट,बेलगहना क्षेत्र में शासकीय कॉलेज शुरू करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2025-26 में बेलगहना में कॉलेज खोलने की घोषणा किए जाने के बावजूद अब तक कॉलेज प्रारंभ नहीं होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि बेलगहना एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए रतनपुर और कोटा जैसे शहरों तक लगभग 30 से 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण परिवहन, समय और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के कई छात्र-छात्राएं बीच में ही पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का कहना है कि यदि बेलगहना में शासकीय कॉलेज शुरू हो जाता है तो क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को अपने घर के पास ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी। इससे शिक्षा का स्तर बेहतर होगा, आर्थिक बोझ कम होगा और छात्र-छात्राओं को लंबी दूरी तय करने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संगठन ने शासन से मांग की है कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर शीघ्र अमल करते हुए बेलगहना में कॉलेज प्रारंभ किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो क्षेत्र की जनता और विद्यार्थियों के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!