LIVE UPDATE
दुनियाप्रदेशराजनीतीरायपुर

रेलवे सुरक्षा पर आईजी रामगोपाल गर्ग का बड़ा एक्शन, CCTV-FRS, संयुक्त चेकिंग और साइबर निगरानी होगी और सख्त

रेलवे सुरक्षा पर आईजी रामगोपाल गर्ग का बड़ा एक्शन, CCTV-FRS, संयुक्त चेकिंग और साइबर निगरानी होगी और सख्त

बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल (RPF), शासकीय रेल पुलिस (GRP) तथा रेलवे लाइन से जुड़े जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में रेलवे स्टेशनों पर अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई और आधुनिक तकनीक के उपयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईजी ने रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे एवं फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) लगाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को एक माह के भीतर आदतन अपराधियों, नशा तस्करों और लापता बच्चों का डेटाबेस RPF को उपलब्ध कराने के लिए कहा, ताकि संदिग्धों की पहचान और निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके।

बैठक में ट्रेनों के माध्यम से होने वाली गांजा, हेरोइन, सिंथेटिक ड्रग्स तथा अवैध कबाड़ की तस्करी पर रोक लगाने के लिए RPF, GRP और जिला पुलिस की संयुक्त सरप्राइज चेकिंग टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। रेलवे संपत्ति की चोरी में शामिल कबाड़ी नेटवर्क पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईजी ने रेलवे स्टेशन परिसरों में रात के समय असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर सख्ती से रोक लगाने, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और रात में रुकने वाली ट्रेनों की 100 प्रतिशत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्टेशनों के बाहर खड़े लावारिस वाहनों की भी नियमित जांच करने को कहा गया।

बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, चोरी और मानव तस्करी जैसी घटनाओं की रोकथाम में ‘रेल मदद’ ऐप की उपयोगिता की सराहना की गई। वहीं रेलवे वाई-फाई का दुरुपयोग कर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर निगरानी रखने के लिए विशेष साइबर मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा सक्ती के जेठा स्टेशन अंडरब्रिज की तकनीकी जांच, पेंड्रा, खरसिया और सक्ती में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान तथा बाराद्वार रेलवे फाटक पर संडे मार्केट के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक के अंत में आईजी रामगोपाल गर्ग ने सभी अधिकारियों को रेलवे सुरक्षा से जुड़े निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने और आपसी समन्वय के साथ अपराध नियंत्रण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!