LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से मिले प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से मिले प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल

लखपति दीदी बनीं भानुकला बैगा की सफलता की सराहना

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: निरीक्षण में प्रधानपाठक नशे की हालत में मिले, शिक्षक अनुपस्थित—दोनों को कारण बताओ नोटिस
आदिवासी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: निरीक्षण में प्रधानपाठक नशे की हालत में मिले, शिक्षक अनुपस्थित—दोनों को कारण बताओ नोटिस
September 15, 2026
आदिवासी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल: निरीक्षण में प्रधानपाठक नशे की हालत में मिले, शिक्षक अनुपस्थित—दोनों को कारण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के हितग्राही से भी की मुलाकात,ग्रामीणों से सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता की अपील*

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 17 सितंबर 2026/ पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जिला प्रवास के दौरान गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत धनौली का दौरा किया। उन्होंने पीएम जनमन आवास योजना के हितग्राही श्री कार्तिक राम बैगा एवं श्री धीरपाल सिंह बैगा से भेंट कर उनके नवनिर्मित आवासों का अवलोकन किया और परिवारजनों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना। हितग्राहियों ने आवास योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्री धीरपाल सिंह बैगा की पत्नी श्रीमती भानुकला बैगा ने बताया कि वे ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान महिला स्वसहायता समूह की सदस्य हैं। उन्होंने बकरी पालन सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों से आय अर्जित कर लखपति दीदी बनने की उपलब्धि हासिल की है। मंत्री श्री अग्रवाल ने उनकी सफलता की सराहना की और आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत महा परीक्षा अभियान की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न
उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत महा परीक्षा अभियान की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न
September 16, 2026
उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत महा परीक्षा अभियान की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न *पेण्ड्रा, 15 सितंबर* उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

            

*आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी से मिले मंत्री*

ये खबर भी पढ़ें…
मुकेश दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुकेश दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
September 17, 2026
मुकेश दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं गौरेला। नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष एवं भारतीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

    जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आयुष्मान भारत योजना के हितग्राही श्री नेमचंद गुर्जर से भी मुलाकात की। उन्होंने उनके परिवार से चर्चा कर स्वास्थ्य एवं योजना के लाभों की जानकारी ली। श्री गुर्जर ने बताया कि उन्होंने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार कराया है तथा रेबीज का टीकाकरण भी करवाया है।

इस अवसर पर गुर्जर परिवार ने मंत्री श्री अग्रवाल को आत्मीयता के साथ गरमा-गरम स्वादिष्ट भुट्टा खिलाया। मंत्री ने परिवार के स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की समर्पित जनसेवा के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता का आह्वान करते हुए आशीर्वाद का दीप जलाने का आग्रह किया।

भ्रमण के दौरान विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैक्रा, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा, एसडीएम पेंड्रारोड श्री अमित वबेक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!