
राष्ट्रवादी मंच ‘टीम हल्ला बोल’ ने अनिल कुमार सोनवानी को बनाया प्रदेश फेसबुक प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।

राष्ट्रवादी मंच ‘टीम हल्ला बोल’ ने संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अनिल कुमार सोनवानी को प्रदेश फेसबुक प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही उन्हें प्रदेश स्तर की एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब संगठन की गतिविधियों और डिजिटल जनसंपर्क अभियान को नई गति देने का जिम्मा अनिल कुमार सोनवानी के कंधों पर होगा।
यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है। ‘टीम हल्ला बोल’ के प्रेरक एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में, संगठन के महामंत्री राकेश चंद्राकर प्रदेश सह संयोजक पुष्पेंद्रमणि त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी और संयोजक रोहिणी बैशवाड़े ने अनिल कुमार सोनवानी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। संगठन ने उनके लंबे सामाजिक अनुभव, बेहतरीन कार्यक्षमता और जनहित के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए यह फैसला लिया है।

इस नई जिम्मेदारी के तहत, अनिल कुमार सोनवानी बिलासपुर संभाग सहित प्रदेश भर में संगठन की गतिविधियों का विस्तार करने, युवाओं की सहभागिता बढ़ाने, जनजागरण अभियान को मजबूत करने और राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
प्रदेश फेसबुक प्रभारी बनाए जाने पर अनिल कुमार सोनवानी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनकी इस नियुक्ति से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का मान बढ़ा है। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही उन्हें कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
















