LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर जीपीएम जिले में प्रज्वलित हुए आशीर्वाद के दो लाख दीप

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर जीपीएम जिले में प्रज्वलित हुए आशीर्वाद के दो लाख दीप

जिला स्तरीय कार्यक्रम में 11 हजार दीपों से जगमगाया मल्टीपर्पस स्कूल मैदान

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से मिले प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से मिले प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
September 17, 2026
पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से मिले प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल लखपति दीदी बनीं भानुकला बैगा की सफलता की सराहना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची के मुख्य आतिथ्य में हुआ मंचीय कार्यक्रम*

   गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 17 सितंबर 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा, समर्पण और संघर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आशीर्वाद के दो लाख दीप प्रज्वलित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्टीपर्पस स्कूल मैदान पेंड्रा में आयोजित हुआ, जहां 11 हजार दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के स्कूलों में होंगे विविध आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के स्कूलों में होंगे विविध आयोजन
September 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के स्कूलों में होंगे विविध आयोजन *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।* जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गौरेला पेंड्रा मरवाही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्गा सरोवर पेंड्रा सहित सभी अमृत सरोवरों, ग्राम पंचायतों, ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा विभिन्न शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में भी दीप प्रज्वलित किए गए। जिलेभर में आयोजित इस सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश प्रसारित हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण
September 18, 2026
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण जीशान अंसारी की कलम से ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची के मुख्य आतिथ्य में हुआ मंचीय कार्यक्रम

दीप प्रज्वलन के उपरांत मल्टीपर्पस स्कूल पेंड्रा के असेम्बली हॉल में जिला प्रशासन द्वारा मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अनवरत 25 वर्षों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सेवा, समर्पण एवं संघर्ष के साथ देश की सेवा कर रहे हैं। श्री मोदी जनकल्याण और राष्ट्रसेवा को सर्वाेपरि मानते हुए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वे जिस कार्य को ठान लेते हैं, उसे मिशन मोड में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। विधायक श्री मरपच्ची ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आशीर्वाद के दीप प्रज्वलित कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है। यह आयोजन उनके सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा के प्रति जनभावनाओं की अभिव्यक्ति है।

*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदर्शित की गईं 25 वर्षों की उपलब्धियां*

          कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के विगत 25 वर्षों में किए गए विभिन्न कार्यों एवं महत्वपूर्ण पहलों को प्रदर्शित किया गया। अंतरिक्ष मिशन, सर्जिकल स्ट्राइक, डिजिटल इंडिया सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता का संदेश दिया।

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं जिलेवासियों की सहभागिता

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक मनोज खिलाड़ी, डीएफओ कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, उल्लास साक्षरता नोडल अधिकारी आलोक शुक्ला,सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं जिलेवासी उपस्थित रहे। जिलेभर में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, हितग्राहियों एवं आम नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!