LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!

आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल

मरवाही। नगर पंचायत मरवाही में आवास योजना से संबंधित सूची उपलब्ध कराने को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के बीच ही असमंजस की स्थिति सामने आ रही है। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत आवास सूची की जानकारी मांगे जाने के बावजूद आवेदक को जानकारी उपलब्ध कराने में टालमटोल किए जाने का आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक! नौनिहालों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, सरपंच ने खोला मोर्चा
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक! नौनिहालों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, सरपंच ने खोला मोर्चा
November 27, 2026
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शिक्षक! नौनिहालों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, सरपंच ने खोला मोर्चा देवरीकला प्राथमिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में जब नगर पंचायत के CMO से जानकारी के संबंध में पूछा गया तो बताया गया कि आवास की सूची कंप्यूटर के पास है। वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर संपर्क करने पर उनके द्वारा सूची CMO के पास होने की बात कही गई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर नगर पंचायत की महत्वपूर्ण आवास सूची किसके पास है?

RTI के बावजूद जानकारी देने में क्यों टालमटोल?

ये खबर भी पढ़ें…
राम वन गमन मार्ग से महज 50 मीटर की दूरी पर रेत का खेल, रात में दौड़ रहे ओवरलोड हाइवा; खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल
राम वन गमन मार्ग से महज 50 मीटर की दूरी पर रेत का खेल, रात में दौड़ रहे ओवरलोड हाइवा; खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल
November 27, 2026
भरतपुर ब्रेक: मवई नदी में रेत माफियाओं का तांडव! NGT के नियमों को ठेंगा, पोकलेन मशीनों से दिन-रात उत्खनन का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी को लेकर आवेदक द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत जानकारी चाही गई है। इसके बावजूद यदि कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी एक-दूसरे के पास जानकारी होने की बात कह रहे हैं, तो यह स्थिति नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आवास जैसी महत्वपूर्ण योजना की सूची कार्यालय में उपलब्ध होनी चाहिए और संबंधित रिकॉर्ड के रख-रखाव की स्पष्ट जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। यदि रिकॉर्ड उपलब्ध है तो उसे RTI के तहत नियमानुसार उपलब्ध कराने में परेशानी क्यों हो रही है?

ये खबर भी पढ़ें…
दिव्यांग बच्चों से अधीक्षिका की स्कूटी धुलवाने का आरोप, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; विभाग ने जारी किया नोटिस
दिव्यांग बच्चों से अधीक्षिका की स्कूटी धुलवाने का आरोप, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; विभाग ने जारी किया नोटिस
November 27, 2026
दिव्यांग बच्चों से अधीक्षिका की स्कूटी धुलवाने का आरोप, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; विभाग ने जारी किया नोटिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नियुक्ति और जिम्मेदारी पर भी उठ रहे सवाल

सूत्रों के अनुसार,मामले के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर की नियुक्ति, उनके कार्य एवं रिकॉर्ड संबंधी जिम्मेदारियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि नियुक्ति से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में संबंधित दस्तावेजों और नियमों के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!