LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

डाइट पेंड्रा का निःशुल्क कोचिंग सेंटर बना छात्रों के लिए उम्मीद की किरण, 200 से अधिक छात्र-छात्राएं ले रहे लाभ

डाइट पेंड्रा का निःशुल्क कोचिंग सेंटर बना छात्रों के लिए उम्मीद की किरण, 200 से अधिक छात्र-छात्राएं ले रहे लाभ

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।जिले में शिक्षा को नई दिशा देने की पहल के तहत डाइट पेंड्रा प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य जेपी पुष्प के मार्गदर्शन में संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह पहल विशेष रूप से उन छात्रों के लिए राहत लेकर आई है जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाते।

ये खबर भी पढ़ें…
खबरों का राजा न्यूज़ का बड़ा असर: समाचार प्रकाशित होने के बाद नाबालिग छात्रा के मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान
खबरों का राजा न्यूज़ का बड़ा असर: समाचार प्रकाशित होने के बाद नाबालिग छात्रा के मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान
September 30, 2026
खबरों का राजा न्यूज़ का बड़ा असर: समाचार प्रकाशित होने के बाद नाबालिग छात्रा के मामले में बाल अधिकार संरक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कोचिंग सेंटर में वर्तमान में करीब 200 से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जो नियमित रूप से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। यहां व्यापम (Vyapam) की परीक्षाओं के साथ-साथ डीएड, बीएड, सीजी TET एंव अन्य व्यापम जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए सुनियोजित तरीके से मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
ढाई साल पहले ही कांग्रेस में CM फेस की चर्चा तेज! बैज ने गिनाए चार नाम, BJP ने साधा निशाना
ढाई साल पहले ही कांग्रेस में CM फेस की चर्चा तेज! बैज ने गिनाए चार नाम, BJP ने साधा निशाना
September 30, 2026
ढाई साल पहले ही कांग्रेस में CM फेस की चर्चा तेज! बैज ने गिनाए चार नाम, BJP ने साधा निशाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संस्थान में अनुभवी शिक्षकों द्वारा विषयवार कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जहां विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ परीक्षा पैटर्न, मॉडल प्रश्नपत्र, समय प्रबंधन और उत्तर लेखन की विशेष तकनीकों की भी जानकारी दी जाती है। इसके अलावा नियमित टेस्ट और मूल्यांकन के माध्यम से छात्रों की प्रगति पर नजर रखी जा रही है, जिससे वे अपनी कमजोरियों को समय रहते सुधार सकें। इस पहल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह निःशुल्क है, जिससे समाज के हर वर्ग के छात्र-छात्राएं बिना किसी आर्थिक दबाव के अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं। ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए यह कोचिंग सेंटर किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।

प्राचार्य जेपी पुष्प ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि छात्रों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो युवाओं के भविष्य को संवार सकती है और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
September 30, 2026
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर का कड़ा ऐक्शन  कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संस्थान प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो भी इच्छुक छात्र-छात्राएं अभी तक इस पहल से नहीं जुड़ पाए हैं, वे किसी भी समय आकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं और इस निःशुल्क कोचिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय कदम बताया है। उनका मानना है कि इस तरह की पहल से न केवल छात्रों का भविष्य उज्ज्वल होगा, बल्कि जिले का शैक्षणिक स्तर भी मजबूत होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!