LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां

आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां

गौरेला। नगर पालिका गौरेला के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मुंगेली के प्रभारी एवं कल्चुरी कलार समाज GPM के जिलाध्यक्ष संदीप जायसवाल (मंजू भैया) ने अपना जन्मदिन इस बार सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए अलग अंदाज में मनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संदीप जायसवाल देवरगांव स्थित बालक आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आदिवासी एवं बैगा समाज के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों के बीच कॉपी, पेन किट, फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। बच्चों के साथ केक काटकर उन्होंने जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल रहा।

इस अवसर पर संदीप जायसवाल ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी पढ़ाई-लिखाई एवं दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित करने की पहल को उपस्थित लोगों ने सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा प्रयास बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, कल्लू सिंह राजपूत, द्वारिका सोनी, जयप्रकाश शिवदासानी, दिलीप यादव, संतोष तिवारी, आयुष मिश्रा, पीयूष अग्रवाल, सनी आगवानी, अभय वर्मा, शंकर सोनी, वीरू विश्वकर्मा, ऋतुराज अग्रवाल, नारायण रजक, अभिषेक जायसवाल सहित आश्रम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति मामले में बड़ी कार्रवाई! जांच के बाद बाबू सुनील यादव निलंबित
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति मामले में बड़ी कार्रवाई! जांच के बाद बाबू सुनील यादव निलंबित
October 1, 2026
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति मामले में बड़ी कार्रवाई! जांच के बाद बाबू सुनील यादव निलंबित अंकित गौरहा की शिकायतों के बाद जांच आगे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!