LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए है मोदी जी को फिर से लाना : जेपी शर्मा,

राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए है मोदी जी को फिर से लाना : जेपी शर्मा,

मरवाही उत्तर मंडल की बैठक में सरोज पांडेय को भारी बहुमत दिलाने का किया आह्वान

ये खबर भी पढ़ें…
सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
May 20, 2026
सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान रायपुर, 20 मई 2026/सुकमा जिले का मिनपा क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेण्ड्रा/मरवाही। सोमवार को आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर मरवाही विधानसभा के मरवाही उत्तर मण्डल में भाजपा के शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह-संयोजक एवं प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई। जिला संगठन प्रभारी जेपी शर्मा ने बैठक में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय को मण्डल से भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए पदाधिकारी से आह्वान किया।
साथ में लोकसभा प्रत्याशी प्रतिनिधि स्वरूप विकास धर दीवान, जिला महामंत्री लालजी यादव, जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप रॉय, मण्डल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर सहित पदाधिकारी भी शामिल हुए।

प्रभारी जेपी शर्मा ने प्रत्येक बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में बढ़ाने, शक्ति केंद्र एवं बूथों पर निरंतर बैठक आयोजित संपर्क अभियान तेज करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा के लिए 2024 में मोदी जी को फिर से लाना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह
आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह
May 20, 2026
आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह रायपुर, 20 मई 2026/छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण और कुपोषण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विकास दीवान ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि सरोज पांडे जैसे राष्ट्रीय नेता हमें प्रत्याशी स्वरूप मिली है, जो मरवाही क्षेत्र में विकास की गंगा बहा सकती हैं। दीवान ने कहा कि सरोज पांडे के प्रत्याशी घोषित होने के बाद से कांग्रेस के कार्यकर्ता निराश हो गए हैं। अभी तक क्षेत्र में कांग्रेस का एक झंडा तक नहीं लगा है वही हमारे भाजपा के जांबाज कार्यकर्ताओं ने हर बूथ में जोरदार प्रचार प्रसार किया है। हमें इसी उत्साह को चुनाव तक लेकर जाना है और सरोज दीदी को भारी बहुमत के लीड मरवाही विधानसभा क्षेत्र से देनी है।

मंडल अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि इसके लिए हमें कमर तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। हर बूथ पर प्रत्येक घर में जा कर पार्टी की रीति नीति से अवगत कराना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन के दावों की खुली पोल : चंगेरी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, सचिव की लापरवाही से गहराया जल संकट
सुशासन के दावों की खुली पोल : चंगेरी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, सचिव की लापरवाही से गहराया जल संकट
May 20, 2026
सुशासन के दावों की खुली पोल : चंगेरी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, सचिव की लापरवाही से गहराया जल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर इंद्रपाल तिवारी, विजय बघेल, विभा नहरेल, गोविंद गुप्ता, आयुष मिश्रा, अश्वनी चतुर्वेदी, प्रमोद रॉय, दौलत रॉय, अजय कुमार, संदीप मिश्रा, गणेश यादव, रंगलाल यादव, ज्ञानचंद मरावी,दयाचंद पोर्ते, लोकनाथ कैवर्त, अनिल कुमार, महेश सिंह, पोखन रजक, महेंद्र कुमार, कोमल मिश्रा, कोमल साहू सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!