LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदेशराजनीती

Politics Breaking : जानिए ये था वजह इस लिए कांग्रेस पार्टी ने विधायक को किया सस्पेंड, 

पंजाब। कांग्रेस ने पंजाब की फिल्लौर सीट से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने जालंधर से पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बयानबाजी की थी. इस बयानबाजी के बाद उन पर पार्टी ने कार्रवाई की है. विक्रमजीत जालंधर सीट से चन्नी की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे थे. बता दें कि विक्रमजीत की मां करमजीत कौर 20 अप्रैल को बीजेपी में शामिल हुई थीं. वो पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से लड़ी थीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.पंजाब कांग्रेस के प्रभारी ने विक्रमजीत सिंह चौधरी को लिखी चिट्ठी में कहा, “पार्टी की गाइडलाइन से हटकर आपकी तरफ से दिए जा रहे अनर्गल बयान आपके पद की गरिमा के मुताबिक नहीं हैं। इससे पार्टी संगठन की छवि खराब हो रही है और जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश जा रहा है.” पंजाब कांग्रेस प्रभारी ने कहा, “आपको व्यक्तिगत तौर पर दी गई कई चेतावनियों के बावजूद पार्टी विरोधी गतिविधियां जारी रहीं. ऐसे में आपको पार्टी के सभी पदों से आपको सस्पेंड किया जाता है.”

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
August 12, 2026
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भाजपा मंडल सेमरा की संगठनात्मक बैठक जिले की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!