LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

चरचा कालरी में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा नुक्कड़ सभा कर भाजपा के पक्ष में सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा को जिताने का लिया संकल्प,

चरचा कालरी में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा नुक्कड़ सभा कर भाजपा के पक्ष में सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा को जिताने का लिया संकल्प,,


सौरभ साहू/कोरिया, जिले नगरपालिका परिषद शिवपुर चरचा कालरी के भारतीय जनता पार्टी  के  महिला मोर्चा के द्वारा आज सुभाषनगर दुर्गा पंडाल के समक्ष आमजनता और महिला मोर्चा के द्वारा महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया।। जिसके तहत छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होने वाला है। प्रदेश में सात लोकसभा सीटों पर मतदान होगा,वही भाजपा कि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, धर्मवती राजवाड़े व मंडल अध्यक्ष, उर्मिला सिंह, के नेतृत्व में कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशि सरोज पांडेय के पक्ष में प्रचार किया है। और सरोज पांडेय जी को हम लोकसभा कोरबा से विजय बनायेंगे। वहीं महिला मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ता और काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे। भाजपा नेता दीपक सिंह मीडिया से चर्चा करते हुए , मोदी की गारंटी के तहत् हमने महतारी वंदन योजना का जो वादा किया था उसे पूरा किया है।। महिलाओं ने जैसे विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया था वैसे ही लोकसभा में भी रहेगा। इसके साथ ही महिलाओं को 1 लाख रुपए एक साल में देने वाली कांग्रेस की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने पांच में सिर्फ वादे किए और एक भी पूरा नहीं किया । मोदी की गारंटी के तहत हमने जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं ये सबके सामने हैं। जिस तरह से आज पूरे जिले में भाजपा ने महतारी वंदना योजना अभिनंदन के जरीए महिलाओं तक पहुंचने का काम किया है कहीं ना कहीं इसका लाभ भाजपा को चुनाव में मिल सकता है।। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष, धर्मवती राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष, उर्मिला सिंह, जिला महामंत्री, साक्षी सिंह, नगरपालिका परिषद शिवपुर चरचा उपाध्यक्ष राजेश सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष,अरूण जायसवाल,रोशन ओझा,नितू शर्मा, सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!