LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

बिलासपुर : सुसाइड नोट ने किया आत्महत्या का बड़ी खुलासा, आखिर फंदे पर क्यूँ..? लटकती मिली रेलवे कर्मी की पत्नी।

बिलासपुर :: बिलासपुर में रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगा कर जान दे दी है। फांसी लगाने से पहले महिला ने फेसबुक पोस्ट कर कुछ लोगों का नाम लिखा है। पोस्ट में महिला ने छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैग्नेटो मॉल के बाजू में सांई दरबार के बाजू वाली गली में प्रियंका सिंह रहती थी। मृतिका के पति रेलवे कर्मी है। आज सुबह 12 बजे महिला ने फेसबुक पर लाइव कर फांसी लगा ली। फेसबुक में महिला ने कई लोगों का नाम भी लिया है। किसी ने जब पोस्ट देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस महिला प्रियंका सिंह के घर पहुंची तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला।पुलिस दरवाजा खुलवाने के लिए मशक्कत कर रही थी। तभी महिला का रेलवे कर्मी पति ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचा। पुलिस वालों को उसने देखकर थोड़ा रुकने का इशारा किया और दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोल कर अंदर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। बताया जा रहा है कि महिला ने जब फांसी लगाई तब महिला की 20 वर्षीया बेटी भी घर के अंदर थी। पुलिस दरवाजा खटखटा रही थी तब महिला की बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। इस बात से पुलिस कर्मियों को पहले लगा था कि महिला घर में अकेली है। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस अंदर गई और तत्काल महिला को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उसकी मौत की घोषणा डॉक्टरों ने की।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!