LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

संबंध बनाने नहीं देने पर पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला,मारपीट कर तोड़ दिया जबड़ा!

khabrokaraja.in/मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के बिस्तर पर घायल अवस्था में पड़ी इस महिला की ये हालत किसी और ने नहीं बल्की उसके पति राजेश कुशवाहा ने की है। पति के साथ विवाद होने पर पत्नी अपने बच्चों को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। पुलिस ने बताया,कि बीती रात राजेश कुशवाहा शराब के नशे में पत्नी के घर पहुंचा और जबरस्ती पत्नी के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पत्नी के मना करने पर राजेश ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई पुत्री को भी गंभीर चोट लगी है। हमले में पत्नी के हाथ में गंभीर चोट लगी है वहीं उसका जबड़ा भी टूट गया है। पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया,कि हमला करने वाले पति के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है,जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!