LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

“महतारी वंदन” के बाद छत्तीसगढ़ के महिलाओं को मिलेगा “महतारी शक्ति ऋण” इतने हजार रू./- मिलेगा लोन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा शुरू की गई “CRGB – महतारी शक्ति ऋण योजना” का शुभारंभ वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा द्वारा किया गया। यह योजना विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की महिलाओं को समर्पित है, और इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के अंतर्गत, महिलाओं को रु. 25,000/- तक का ऋण प्रदान किया जाएगा, जो उन्हें अपने व्यवसाय या अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में मदद करेगा। इस पहल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाने का लक्ष्य है, ताकि वे अपने परिवार और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। महतारी शक्ति ऋण योजना महिलाओं को उनकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम और बढ़ाने के अवसर प्रदान करेगी, जिससे वे अपने छोटे व्यवसायों या आत्मनिर्भर कार्यों को सशक्त बना सकें । योजना के शुभारंभ में बैंक द्वारा एक दिन में 1000 महिलाओं को कुल ऋण राशि रु.2.25 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!