LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

धोनी के महारिकॉर्ड की बराबरी करने से एक कदम दूर रोहित शर्मा सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाएगा नाम जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की खास रिपोर्ट

धोनी के महारिकॉर्ड की बराबरी करने से एक कदम दूर रोहित शर्मा सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाएगा नाम

जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की खास रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमि पूजन व उद्घाटन : राजकुमार पाण्डेय
पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमि पूजन व उद्घाटन : राजकुमार पाण्डेय
June 21, 2026
लंबे समय से की जा रही थी मांग, बरसात के दिनों में कीचड़ से जूझने वाले मरीजों व स्टाफ को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और टीम ने अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी मैच नहीं हारा है। भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय है। भारत ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों को हराकर फाइनल में एंट्री मारी है। अब खिताब जीतने के लिए फाइनल में भारतीय टीम का सामना 9 मार्च को न्यूजीलैंड की टीम से होगा। जहां भारतीय टीम की निगाहें न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला लेने पर होंगी।

रोहित शर्मा ने भारतीय कप्तान के तौर पर अभी तक 3 आईसीसी फाइनल्स में कप्तानी की है। इनमें वनडे वर्ल्ड कप 2023, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल शामिल हैं। अब वह चौथे आईसीसी फाइनल में कप्तानी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टॉस करते ही रोहित दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी सी रोड का किया भूमिपूजन
मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी सी रोड का किया भूमिपूजन
June 21, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए चार आईसीसी फाइनल्स में कप्तानी की है। जिसमें तीन में टीम इंडिया विजयी साबित हुई थी। उन्होंने भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011, चैंपियंस ट्रॉफी 2013, टी20 वर्ल्ड कप 2014 के फाइनल मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली थी।

भारत के लिए सबसे ज्यादा ICC फाइनल में कप्तानी करने वाले प्लेयर्स:
महेंद्र सिंह धोनी- 4 मैच
रोहित शर्मा- 3 मैच
सौरव गांगुली- 3 मैच
विराट कोहली- 2 मैच
कपिल देव- 1 मैच
दूसरा आईसीसी खिताब जीतने की दहलीज पर हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था। अब वह 9 महीने के अंदर टीम को दूसरे आईसीसी फाइनल में ले गए हैं। जहां एक और खिताब उनका इंतजार कर रहा है। रोहित ने मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छी कप्तानी की है और गेंदबाजी में बदलाव भी ठीक तरीके से किए हैं। कप्तान रोहित DRS लेने के भी महारथी हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
June 22, 2026
मिथलेश आयम, पसान/कटघोरा। कटघोरा वनमण्डल का अंतिम छोर इन दिनों वन विभाग के 'रक्षकों' की मेहरबानी से लकड़ी तस्करों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में हुए दो मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में दो ही मुकाबले हुए हैं जिसमें एक में भारत ने बाजी मारी है और एक मैच में न्यूजीलैंड की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही चैंपियंस ट्रॉफी 2000 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था तब कीवी टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी

Back to top button
error: Content is protected !!