LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

ये खबर भी पढ़ें…
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
October 2, 2026
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में भजन एवं राष्ट्रभक्ति गीतों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
October 2, 2026
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा *विकसित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के विचारों से प्रेरणा लेकर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बापू के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। भजन एवं गीतों के गायन-वादन से पूरा कलेक्ट्रेट परिसर श्रद्धा, शांति और राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
October 2, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 2 अक्टूबर 2026/जिले में खनिजों के अवैध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर  आकांक्षा पांडे, एसडीएम पेंड्रारोड  विक्रांत अंचल, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा, आलोक शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!