LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश

बैकुंठपुर। स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. डी.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
October 2, 2026
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा *विकसित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल आर्य ने महात्मा गांधी एवं पंडित लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों, सत्य, अहिंसा, सादगी एवं देशसेवा की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. अमिता एक्का एवं डॉ. अलका मिंज सहित शिक्षकगण तथा छात्र ध्रुव कुमार और गिरजाशंकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवं पंडित लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
October 2, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 2 अक्टूबर 2026/जिले में खनिजों के अवैध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के खेल प्रांगण में साफ-सफाई की। स्वयंसेवकों ने स्वच्छ परिसर और स्वच्छ समाज का संदेश देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन  कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
October 2, 2026
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!