LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी, DPI ने की कार्रवाई – व्याख्याता को हटाया गया

शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा: DPI ने व्याख्याता की सेवा की समाप्त

रायपुर:- शिक्षा विभाग में, कई शिक्षक, है जहां का ताजा मामला बता दें, जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शासकीय सेवा प्राप्त करने वाले व्याख्याता लक्ष्मी नारायण राजवाड़े को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक (DPI) ऋतुराज रघुवंशी ने आदेश जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
April 27, 2026
छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद रायपुर 26 अप्रैल 2026/दुर्ग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्याख्याता (एलबी) लक्ष्मी नारायण राजवाड़े, पदस्थ शासकीय हाई स्कूल लवेद, विकासखण्ड करतला, जिला कोरबा, के खिलाफ फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोरबा द्वारा गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर को उक्त दस्तावेजों की सत्यता जांचने हेतु पत्राचार किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए उत्तर के अनुसार, वर्ष 2008 में प्रदाय की गई बी.एड. की अंकसूची और वर्ष 2005 में प्रदाय की गई एम.ए. (संस्कृत) की अंकसूची विश्वविद्यालय से जारी नहीं पाई गई। केवल वर्ष 2003 में प्राप्त बी.ए. की डिग्री को ही वैध माना गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
April 27, 2026
छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण स्थानीय विलुप्ति से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजवाड़े को अपनी बात रखने के लिए कई बार अवसर दिए गए, जिसमें वे अधिकांश तिथियों में अनुपस्थित रहे। 04 अक्टूबर 2024 को अंतिम सुनवाई में उन्होंने उपस्थित होकर लिखित प्रतिवाद प्रस्तुत किया, परंतु प्रस्तुत किए गए प्रमाण-पत्र विश्वविद्यालय द्वारा जारी नहीं पाए गए।

फंडामेंटल रूल्स 31-A के अनुसार, यदि कोई शासकीय सेवक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करता है, तो उसकी सेवा समाप्त की जा सकती है। इस नियम और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का पालन करते हुए DPI ने आदेश जारी कर श्री लक्ष्मी नारायण राजवाड़े को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला प्रेस क्लब GPM की वार्षिक बैठक में पत्रकार सूरज यादव को नए दाम्पत्य जीवन के लिए मिला आशीर्वाद, पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर दी बधाई,
जिला प्रेस क्लब GPM की वार्षिक बैठक में पत्रकार सूरज यादव को नए दाम्पत्य जीवन के लिए मिला आशीर्वाद, पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर दी बधाई,
April 27, 2026
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला प्रेस क्लब, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,छ.ग. की वार्षिक बैठक के दौरान PWD रेस्ट हाउस गौरेला में जिला प्रेस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस कार्रवाई को एक कड़ा संदेश बताया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शासकीय सेवा में प्रवेश का कोई स्थान नहीं है।

Back to top button
error: Content is protected !!