LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार, परामर्शदात्री बैठक एवं शपथ ग्रहण की तैयारियां तय

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार, परामर्शदात्री बैठक एवं शपथ ग्रहण की तैयारियां तय

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 21 जुलाई 2025
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं इसके समस्त अनुषांगिक संगठनों की बैठक आज जिले में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती हेतु जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर सक्रिय कर्मचारियों को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई। इसके साथ ही आगामी दिनों में ब्लॉक कार्यकारिणी के विस्तार एवं पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
September 30, 2026
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर का कड़ा ऐक्शन  कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फेडरेशन के जिला सह संयोजक के रूप में सचिन तिवारी की नियुक्ति की गई, वहीं संगठन को ब्लॉक स्तर पर सुदृढ़ करने हेतु तीनों ब्लॉक संयोजकों की सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई। गौरेला ब्लॉक से तुलसीदास महिलांगे, पेंड्रा ब्लॉक से अजय कुमार चौधरी और मरवाही ब्लॉक से आई.पी. चंद्रा को ब्लॉक संयोजक नियुक्त किया गया। संगठन ने इन्हें आगामी कार्ययोजना के सफल संचालन का दायित्व सौंपा है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जल्द ही परामर्शदात्री बैठक आयोजित कर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। साथ ही कर्मचारी हित से जुड़े विषयों पर सशक्त रणनीति बनाकर उसे लागू किया जाएगा। संगठन ने निर्णय लिया कि नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आगामी बैठक में होगा ताकि संगठन की सक्रियता बढ़े और कर्मचारी हित में ठोस कार्य हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ. संजय शर्मा, सह संयोजक सचिन तिवारी, दिनेश राठौर, एमपी रौतेल, प्रांतीय महामंत्री पीयूष कुमार गुप्ता, अजय कुमार चौधरी, गीतेश्वर राठौर, उषा कोशले, संजय सोनी, राजेश चौधरी, कैलाश लदेर, विशाल ठाकुर, परमानंद टंडन, सुनील घृतलहरे, तुलसीदास महिलांगे, जयप्रकाश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान, नवीन पदाधिकारियों के सक्रिय सहयोग, शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारी और परामर्शदात्री बैठक की रूपरेखा को प्राथमिकता के साथ रखा गया। बैठक के अंत में उपस्थित कर्मचारियों ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हक की लड़ाई में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!