LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: पारंपरिक लोक यंत्रों के साथ सुंदर नाचा का हो रहा आयोजन

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: पारंपरिक लोक यंत्रों के साथ सुंदर नाचा का हो रहा आयोजन

रायपुर, 24 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार के अवसर पर पारंपरिक लोक यंत्रों की गूंज और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा के साथ सुंदर नाचा का आयोजन किया जा रहा है। पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर है। ग्रामीण परिवेश की जीवंत छवि इस सुंदर माहौल में साकार हो गई है। कहीं सुंदर वस्त्रों में सजे राउत नाचा कर रहे कलाकारों की रंगत बिखरी है, तो कहीं आदिवासी कलाकार पारंपरिक लोक नृत्य की मोहक प्रस्तुतियाँ दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ का अद्भुत ग्रामीण लैंडस्केप अपनी संपूर्ण सांस्कृतिक सुंदरता के साथ यहां सजीव रूप में अवतरित हो गया है। विभिन्न प्रकार की लोक धुनों में छत्तीसगढ़ी संगीत का माधुर्य अपने चरम पर है।

ये खबर भी पढ़ें…
लिटिल चैंप सीजन 2 : सिंगिंग एवं डांसिंग की एकल प्रतियोगिता का मेगा फाइनल रविवार को पेण्ड्रा 
लिटिल चैंप सीजन 2 : सिंगिंग एवं डांसिंग की एकल प्रतियोगिता का मेगा फाइनल रविवार को पेण्ड्रा 
November 28, 2026
लिटिल चैंप सीजन 2 : सिंगिंग एवं डांसिंग की एकल प्रतियोगिता का मेगा फाइनल रविवार को पेण्ड्रा  ऑडिशन के माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राउत नाचा, छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति का एक प्रसिद्ध पारंपरिक लोकनृत्य है, जो विशेष रूप से दीपावली के अवसर पर गोधन पूजा के दौरान किया जाता है। यह नृत्य विशेषकर यादव समुदाय (ग्वाला/गोपालक वर्ग) द्वारा प्रस्तुत किया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण तथा गोधन की आराधना का प्रतीक माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
JNVST 2027: जिले के 9 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, 329 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
JNVST 2027: जिले के 9 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, 329 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
November 29, 2026
JNVST 2027: जिले के 9 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, 329 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जवाहर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राउत नाचा की परंपरा छत्तीसगढ़ में सदियों पुरानी है। इसे गोवर्धन पूजा से जोड़ा जाता है, जब ग्वाल-बाल भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की स्मृति में यह नृत्य करते हैं। नर्तक रंग-बिरंगे परिधानों में सजते हैं, सिर पर पगड़ी धारण करते हैं और हाथों में लाठी थामे रहते हैं। उनके वस्त्रों को कौड़ियों, घुंघरुओं और अन्य सजावटी वस्तुओं से अलंकृत किया जाता है।

राउत नाचा की प्रस्तुति के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों — जैसे ढोल, मांदर और नगाड़ा — का प्रयोग होता है। इनकी थाप पर नर्तक सामूहिक रूप से तालबद्ध होकर नृत्य करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी के बाद बड़ी कार्रवाई, TI समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित; विभाग में मचा हड़कंप
अवैध जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी के बाद बड़ी कार्रवाई, TI समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित; विभाग में मचा हड़कंप
November 29, 2026
अवैध जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी के बाद बड़ी कार्रवाई, TI समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित; विभाग में मचा हड़कंप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह नृत्य केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, श्रम की महत्ता, पशुपालन के योगदान और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी देता है। नाचा के साथ गाए जाने वाले गीतों को ‘राउत गीत’ कहा जाता है, जिनमें धर्म, वीरता, प्रेम और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन होता है।

Back to top button
error: Content is protected !!