LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

छत्तीसगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2025 : 28 सितंबर से रायपुर में ट्रायल का शुभारंभ जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की रिपोर्ट 

छत्तीसगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2025 : 28 सितंबर से रायपुर में ट्रायल का शुभारंभ

जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की रिपोर्ट 

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
April 23, 2026
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—“जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खैरा…कबड्डी खेल के क्षेत्र मे छत्तीसगढ़ महिला कबड्डी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रीमियर लीग 2025 के नए संस्करण का आगाज राजधानी रायपुर से होने जा रहा है। लीग मैच के लिये ट्रायल की शुरुआत 28 सितंबर से रायपुर के खेल मैदान से होगी। ट्रायल में न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के अन्य राज्यों से भी महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

  छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग के मीडिया प्रभारी पीतांबर सिंह पोर्ते ने बताया कि लीग के इस संस्करण में खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने और राष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।राज्यवार ट्रायल कार्यक्रम 28 सितंबर को राजनांदगांव व बिलासपुर एवं पंडा मे 5 अक्टूबर को आयोजित होना है।जिसमे दिल्ली, महाराष्ट्र, उड़ीसा और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों की खिलाड़ी भी इस ट्रायल में भाग लेंगी।जिसमे खिलाड़ी अन्य राज्यों की खिलाड़ी से नयी रणनीति की कला का अनुभव लेंगे।ट्रायल पश्चात चयनित खिलाड़ियों को ऑक्शन प्रक्रिया से टीमों में शामिल किया जाएगा। टीम मालिक खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
April 24, 2026
जिले में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विजेता टीम के साथ खिलाड़ियों का होगा सम्मान… प्रतियोगिता में विजयी टीम के साथ खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार राशि और ट्रॉफियों से नवाज़ा जायेगा। जिसमे प्रथम पुरस्कार : ₹1,51,000 और ट्रॉफी

द्वितीय पुरस्कार : ₹1,00,000 और ट्रॉफी

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तृतीय पुरस्कार : ₹71,000 और ट्रॉफी

चतुर्थ पुरस्कार : ₹51,000 और ट्रॉफी

विशेष श्रेणियों के लिए भी नगद राशि तय की गई बेस्ट ऑलराउंडर : ₹25,000,बेस्ट रेडर : ₹11,000,बेस्ट डिफेंडर : ₹7,100,बेस्ट कार्नर : ₹7,100,फाइनल में मैन, ऑफ द मैच : ₹5,100

पंजीयन की प्रक्रिया…. सभी इच्छुक खिलाड़ियों के लिए गूगल फॉर्म भरकर पंजीयन करना अनिवार्य है। यदि कोई खिलाड़ी समय पर गूगल फॉर्म नहीं भर पाती है, तो वह सीधे ट्रायल स्थल पर पहुंचकर वहीं पंजीयन कर सकती है।

सफल आयोजन का यह दूसरा वर्ष है जब लीग में बाहरी राज्यों की खिलाड़ियों को मंच दिया जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ियों को न केवल बेहतर प्रतिस्पर्धा मिलेगी बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करने का मौका भी मिलेगा।

छत्तीसगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग के नौ संस्करण के आयोजन को लेकर सभी पदाधिकारी और सदस्य पूरी लगन से तैयारी में जुटे हुए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल मंच प्रदान किया जा सके।

आयोजन को सफल बनाने संरक्षक जी.डी गर्ग सहायक संचालक शिक्षा विभाग बिलासपुर,चेयरमैन भारत राज,सचिव मुकेश कुमार साहू,सहायक चेयरमैन कौशल कश्यप, कोषाध्यक्ष पीलूराम पारकर,उपकोषाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा,सह सचिव नारायण यादव, संगठन सचिव सुरेंद्र कश्यप,कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार टंडन,क्षितिपति साहू,मनोज पांडे, महेंद्र पटेल,राकेश देवांगन जुटे हुए है।

Back to top button
error: Content is protected !!