LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

अंबिकापुर गरबा महोत्सव में मची भगदड़, किशोरी गंभीर रूप से घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अंबिकापुर गरबा महोत्सव में मची भगदड़, किशोरी गंभीर रूप से घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अंबिकापुर, 1 अक्टूबर 2025 नवरात्रि के अवसर पर अंबिकापुर शहर में आयोजित भव्य गरबा महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की मौजूदगी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। कार्यक्रम सरगवा स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित हुआ, जहां हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।हालांकि, अधिक भीड़ और सीमित जगह के कारण अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान सूरजपुर जिले से परिजनों के साथ कार्यक्रम में आई 14 वर्षीय किशोरी का पैर टूट गया। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
June 23, 2026
जीशान अंसारी, कोटा/बिलासपुर। ग्राम पंचायत आमागोहन में ग्राम सभा की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इसके अलावा दो महिलाएं भी घायल हुईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना से उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया और आयोजन की सुरक्षा व प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
June 23, 2026
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी गौरेला पेंड्रा मरवाही - पेंड्रारोड। डी.डी. हॉस्पिटल सेमरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोविंदा बने भीड़ का केंद्र

जैसे ही गोविंदा मंच पर पहुंचे, दर्शकों ने उन्हें नजदीक से देखने की कोशिश की। उन्होंने अपनी फिल्मों के सुपरहिट गानों पर डांस कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लेकिन, इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और स्टेज के पास धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे हादसा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव भी मौजूद थे। उन्होंने गोविंदा का स्वागत किया और आयोजकों की सराहना की, लेकिन हादसे ने पूरे कार्यक्रम की छवि धूमिल कर दी।

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक और विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि गरबा कार्यक्रम के दौरान कुछ अश्लील गाने बजाए गए, जिन पर गोविंदा ने डांस किया। कई यूजर्स ने इसे नवरात्रि की पवित्रता के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जताई और आयोजन समिति की आलोचना की।

सुरक्षा और प्रबंधन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों और दर्शकों का कहना है कि आयोजन से पहले भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा इंतजामों की समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। रिसॉर्ट में जगह कम होने और दर्शकों की संख्या अधिक होने से स्थिति बिगड़ी।लोगों का मानना है कि यदि पर्याप्त सुरक्षा बल और एंट्री-एग्जिट मैनेजमेंट होता तो यह हादसा टल सकता था।

Back to top button
error: Content is protected !!