LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

जनता की आवाज़ और निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक तेजतर्रार युवा पत्रकार दीपक गुप्ता की जिला अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर पत्रकारों अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति प्रदेश अध्यक्ष से की अपील।

मिथलेश आयम की रिपोर्ट, गौरेला–पेंड्रा–मरवाही।(खबरो का राजा) जिले के तेजतर्रार और निष्पक्ष पत्रकार दीपक गुप्ता को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति संगठन का जिला अध्यक्ष बनाए जाने की मांग स्थानीय पत्रकारों ने प्रदेश अध्यक्ष से की है।पत्रकार साथियों का कहना है कि दीपक गुप्ता लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं, प्रशासनिक लापरवाहियों और सामाजिक मुद्दों को निडरता से उठाया है। उनकी निष्पक्ष और जनसरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग ने न केवल आम जनता बल्कि अधिकारियों का भी ध्यान महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर आकर्षित किया है।पत्रकारों ने बताया कि दीपक गुप्ता सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं और युवाओं को सच्ची व जिम्मेदार पत्रकारिता की प्रेरणा देते हैं। उनका संगठन से जुड़ना पत्रकारों के हित में बड़ा कदम साबित होगा।पत्रकार सुरक्षा समिति का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को सुरक्षा, सहयोग और न्याय दिलाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। पत्रकारों ने कहा कि दीपक गुप्ता जैसे ऊर्जावान और निष्पक्ष व्यक्तित्व के आने से जिले में संगठन और अधिक सशक्त होगा और पत्रकारों की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा। प्रदेश अध्यक्ष से की गई इस मांग को लेकर जिले के पत्रकारों में उत्साह देखा जा रहा है। सभी का मानना है कि यदि दीपक गुप्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाती है, तो संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी, साथ ही पत्रकारों की आवाज और बुलंद होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!