LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत

आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत

दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया कहर, घटना से गांव में मचा हड़कंप

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में विशेष मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में विशेष मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में विशेष मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित *1013 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर/कोटा। जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत करगी कला में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 17 बकरा-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक मौसम खराब होने के बीच हुए इस हादसे से दो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
खबरों का राजा की खबर का बड़ा असर: आमागोहन पंचायत के सचिव राजेश कुमार उइके निलंबित
खबरों का राजा की खबर का बड़ा असर: आमागोहन पंचायत के सचिव राजेश कुमार उइके निलंबित
September 21, 2026
खबरों का राजा की खबर का बड़ा असर: आमागोहन पंचायत के सचिव राजेश कुमार उइके निलंबित जीशान अंसारी की कलम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, ग्राम करगी कला निवासी किसान शोभाराम यादव और राजेश साहू अपनी बकरा-बकरियों को देवरहा तालाब के पीछे खेत की ओर चराने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से बकरा-बकरियों की मौत हो गई।

हादसे में शोभाराम यादव की 8 और राजेश साहू की 9 बकरा-बकरियों की जान चली गई। घटना के बाद दोनों किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगल की कटाई पर वन विभाग की गश्ती व्यवस्था कटघरे में! साढामार बंध के पास पेड़ों की कथित कटाई से हड़कंप, जिम्मेदारों को भनक तक नहीं?
जंगल की कटाई पर वन विभाग की गश्ती व्यवस्था कटघरे में! साढामार बंध के पास पेड़ों की कथित कटाई से हड़कंप, जिम्मेदारों को भनक तक नहीं?
September 21, 2026
जंगल की कटाई पर वन विभाग की गश्ती व्यवस्था कटघरे में! साढामार बंध के पास पेड़ों की कथित कटाई से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आकाशीय बिजली गिरने की इस घटना से ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!