LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

“अंतिम तक” खबर का हुआ असर : वन विभाग हरकत में शिकायत के बाद वन विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

जीशान अंसारी, बिलासपुर(खबरो का राजा) : जिले में अंतिम तक खबर द्वारा प्रकाशित खबर का बड़ा प्रभाव सामने आया है। ग्राम पंचायत परसापानी के सरपंच एवं सहयोगी ग्रामीणों द्वारा वन भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर की गई लिखित शिकायत को अंततः वन विभाग ने संज्ञान में ले लिया। ग्रामीणों ने लगातार कई दिनों से वन भूमि की सुरक्षा और अतिक्रमणकारियों की बढ़ती गतिविधियों को रोकने की मांग की थी। इसी बीच अंतिम तक खबर ने इस पूरे मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए समाचार प्रकाशित किया, जिसने संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित किया। समाचार सामने आने के बाद वन विभाग की संयुक्त टीम परसापानी पहुंची और शिकायत में बताए गए स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को वन भूमि पर अवैध कब्जे के स्पष्ट प्रमाण मिले। जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमित क्षेत्र को खाली कराया। साथ ही आगे किसी भी तरह के अवैध निर्माण, पेड़ों की कटाई या कब्जे पर सख्त रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए। ग्रामीणों ने वन विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया और अंतिम तक खबर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कई दिनों से की जा रही शिकायत का परिणाम आखिरकार मीडिया के हस्तक्षेप के बाद ही मिला। सरपंच ने बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण का खतरा बढ़ जाता। वन विभाग ने भी स्पष्ट किया कि अब इस क्षेत्र में नियमित निगरानी रखी जाएगी तथा अतिक्रमण करने वालों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि सही मुद्दों को आवाज देने पर मीडिया का हस्तक्षेप जनहित में कितना प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

सरपंच व ग्रामीणों की मांग:- 

ये खबर भी पढ़ें…
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
June 23, 2026
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी गौरेला पेंड्रा मरवाही - पेंड्रारोड। डी.डी. हॉस्पिटल सेमरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्राम पंचायत परसापानी के सरपंच व ग्रामीणों ने वन भूमि और राजस्व क्षेत्र की स्पष्ट सीमा निर्धारण की मांग की है। उनका कहना है कि सीमांकन न होने से लगातार भ्रम की स्थिति बनती है और अतिक्रमण की समस्याएँ बढ़ती जा रही हैं। इसलिए जल्द से जल्द सीमा परिसीमन की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!