LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त! निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग पहुंचे डॉ. संतोष देवांगन, अधिकारियों को दिए तेजी के निर्देश”

“धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त! निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग पहुंचे डॉ. संतोष देवांगन, अधिकारियों को दिए तेजी के निर्देश”

जीपीएम जिले के कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने गुरुवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति और लंबित कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर भवन की संरचना, विभिन्न विभागों के लिए तैयार किए जा रहे कार्यालय कक्षों, आधारभूत सुविधाओं और निर्माण की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें वर्तमान प्रगति रिपोर्ट एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों और तकनीकी अधिकारियों से कार्य की गति बढ़ाने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन अभियंता नित्या ठाकुर सहित संबंधित इंजीनियर एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर डॉ. देवांगन ने कहा कि कंपोजिट बिल्डिंग के पूर्ण होने के बाद विभिन्न विभाग एक ही परिसर में संचालित हो सकेंगे, जिससे विभागीय समन्वय बेहतर होगा और आम नागरिकों को भी एक ही स्थान पर सुविधाजनक वातावरण में शासकीय सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Back to top button
error: Content is protected !!