LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

राज्य शासन को गुमराह करने का आरोप, डीईओ से तीन दिन में मांगा जवाब – विभागीय जांच के संकेत

राज्य शासन को गुमराह करने का आरोप, डीईओ से तीन दिन में मांगा जवाब – विभागीय जांच के संकेत

बिलासपुर, 12 नवम्बर 2025।बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) विजय टांडे पर राज्य शासन को विरोधाभासी जानकारी देने का आरोप लगा है। इस मामले में संयुक्त संचालक (जेडी) शिक्षा संभाग बिलासपुर ने कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उत्तर असंतोषजनक पाया गया तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
August 11, 2026
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश बेटियों की शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विरोधाभासी सूचना से उजागर हुई लापरवाही

संयुक्त संचालक द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि 10 नवंबर 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्यालय से शासन को रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें दावा किया गया कि जिले में निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है और कोई भी विद्यार्थी पुस्तक से वंचित नहीं है।लेकिन इसी दिन शाम को संचालनालय स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) में डीईओ बिलासपुर ने अतिरिक्त पाठ्यपुस्तकों की मांग रख दी।दोनों बयानों के बीच स्पष्ट विरोधाभास पाए जाने पर संयुक्त संचालक ने इसे गंभीर प्रशासनिक त्रुटि और तथ्य छिपाने की कोशिश करार दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संभाग की छवि पर पड़ा असर !

नोटिस में उल्लेख है कि डीईओ द्वारा दी गई गलत और विरोधाभासी जानकारी से विभाग की साख को नुकसान पहुंचा है। जेडी ने कहा कि ऐसी गलत सूचनाएँ न केवल विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं, बल्कि संभागीय स्तर पर शासन के समक्ष छवि को धूमिल करती हैं। उन्होंने चेताया कि उच्चाधिकारियों को गुमराह करने वाली इस तरह की घटनाएँ भविष्य में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्पष्टीकरण और संभावित कार्रवाई !

संयुक्त संचालक ने डीईओ विजय टांडे से पूछा है कि दोनों अवसरों पर दी गई सूचनाओं में विरोधाभास का क्या कारण था और किस आधार पर यह रिपोर्ट राज्य शासन को भेजी गई। उन्हें तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।जेडी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि जवाब असंतोषजनक पाया गया, तो विभागीय जांच या निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप!

इस नोटिस के बाद बिलासपुर जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों में चर्चा है कि यदि मामला गंभीरता से लिया गया, तो यह अन्य जिलों में भी समीक्षा और जवाबदेही की प्रक्रिया को तेज कर सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!