LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन जरूरी, धनौली में स्वामी आत्मानंद विद्यालय का वार्षिक उत्सव भव्यता से संपन्न- पवन पैकरा

शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन जरूरी, धनौली में स्वामी आत्मानंद विद्यालय का वार्षिक उत्सव भव्यता से संपन्न- पवन पैकरा

धनौली।ग्राम पंचायत धनौली स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में दिनांक 24 जनवरी 2026 को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणजनों के लिए उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति से विद्यालय परिसर पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा जी रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
विशेष अतिथि के रूप में सेमरा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी जी, गौरेला मंडल महामंत्री घनश्याम राठौर जी एवं ग्राम पंचायत धनौली की सरपंच श्रीमती पूजा कोल जी मंचासीन रहे। इसके साथ ही विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावकगण एवं आसपास के ग्रामों से आए ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, समूह नृत्य, नाटक एवं सामाजिक संदेश से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखकर उपस्थित अतिथियों ने जमकर तालियां बजाईं।
मुख्य अतिथि पवन पैकरा जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय ग्रामीण अंचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को मजबूत आधार दे रहे हैं।उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान करते हुए सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपने उद्बोधन में पवन पैकरा ने विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने पर आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय के शैक्षणिक एवं भौतिक विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धनौली का यह वार्षिक उत्सव सांस्कृतिक समरसता, सामाजिक सहभागिता और शैक्षणिक जागरूकता का संदेश देते हुए अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा
June 13, 2026
ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!