LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

आदिवासी शक्ति सेना का ऐलान — बिरसा मुंडा जयंती पर “डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान” की शुरुआत

वाराणसी//आदिवासी शक्ति सेना ने आगामी 15 नवंबर बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में “डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान” शुरू करने की घोषणा की है। संगठन का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के लोगों को जाति प्रमाण पत्र संबंधी समस्याओं से मुक्त कराना है। यह अभियान वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, बस्ती, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, प्रयागराज, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़ और संत कबीर नगर जैसे जिलों में चलाया जाएगा।

अभियान की रूपरेखा

ये खबर भी पढ़ें…
आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह
आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह
May 20, 2026
आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह रायपुर, 20 मई 2026/छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण और कुपोषण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संगठन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस जनसंपर्क अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का सर्वे किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एक ड्राफ्ट तैयार कर सरकार के समक्ष समाधान हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। प्रथम चरण की शुरुआत वाराणसी से पहला चरण 15 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक वाराणसी जिले में चलेगा। ब्लॉकवार कार्यक्रम इस प्रकार होगा —15-16 नवम्बर – काशी विद्यापीठ ब्लॉक 17-18 नवम्बर – पिंडरा ब्लॉक 19-20 नवम्बर – सेवापुरी ब्लॉक 21-22 नवम्बर – हरहुआ ब्लॉक 23-24 नवम्बर – चिरईगांव ब्लॉक 25-26 नवम्बर – बड़ागांव ब्लॉक 27-28 नवम्बर – अराजीलाईन ब्लॉक 29-30 नवम्बर – चोलापुर ब्लॉक

अभियान के प्रथम चरण की समाप्ति के बाद आगामी चरणों की जानकारी मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की जाएगी।आदिवासी शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने “हमारा अधिकार – हमारी पहचान” का नारा देते हुए इस अभियान की घोषणा की।संगठन से जुड़ी अधिक जानकारी एवं अपडेट्स के लिए इसके सोशल मीडिया हैंडल @AdivasiShaktiSena पर देखा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन के दावों की खुली पोल : चंगेरी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, सचिव की लापरवाही से गहराया जल संकट
सुशासन के दावों की खुली पोल : चंगेरी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, सचिव की लापरवाही से गहराया जल संकट
May 20, 2026
सुशासन के दावों की खुली पोल : चंगेरी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, सचिव की लापरवाही से गहराया जल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!