LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक आईजी रतनलाल डांगी पद से हटाए गए, गंभीर आरोपों के बाद सरकार की बड़ी कार्रवाई

रायपुर(खबरो का राजा) :- छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी (2003 बैच) आईजी रतनलाल डांगी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह कार्रवाई एक उप निरीक्षक (SI) की पत्नी और योग प्रशिक्षिका द्वारा लगाए गए यौन एवं मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद की गई है। फिलहाल उन्हें पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है।

शिकायत और कार्रवाई:-

ये खबर भी पढ़ें…
शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को, नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत की तैयारियां तेज  सभी शासकीय विद्यालयों में होगा गरिमामय आयोजन, जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को, नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत की तैयारियां तेज सभी शासकीय विद्यालयों में होगा गरिमामय आयोजन, जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
June 12, 2026
शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को, नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत की तैयारियां तेज सभी शासकीय विद्यालयों में होगा गरिमामय आयोजन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसआई की पत्नी ने पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के 14 दिन बाद आई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर गृह विभाग ने डांगी को पद से हटाने का निर्णय लिया।

प्रशासनिक कदम:-

ये खबर भी पढ़ें…
आंगनबाड़ी भर्ती विवाद के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा का तबादला
आंगनबाड़ी भर्ती विवाद के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा का तबादला
June 13, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया पर उठे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बीच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गृह विभाग के सचिव हिमांशिखर गुप्ता ने बुधवार को आदेश जारी किया।

डांगी का बचाव:-

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा
June 13, 2026
ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईजी डांगी ने इन आरोपों को ब्लैकमेलिंग बताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही थी, लेकिन गोपनीय तथ्यों और साक्ष्यों के मूल्यांकन के बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया।

नए निदेशक की नियुक्ति:-

2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव, जो वर्तमान में रायपुर रेंज में पदस्थ हैं, को पुलिस अकादमी चंदखुरी का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। यह फैसला छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!