LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

भ्रष्टाचार का महाविस्फोट! पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, खुद कबूला—तहसीलदार और आरआई तक जाता है पैसा, अब पूरे सिस्टम पर उठे बड़े सवाल”

“ भ्रष्टाचार का महाविस्फोट! पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, खुद कबूला—तहसीलदार और आरआई तक जाता है पैसा, अब पूरे सिस्टम पर उठे बड़े सवाल”

गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र से भ्रष्टाचार की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे राजस्व महकमे की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हल्का नंबर 28 और अतिरिक्त हल्का नंबर 36 के पटवारी खेमचंद साहू कथित तौर पर रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गए हैं। वायरल हो रहे ऑडियो और वीडियो में न सिर्फ लेन-देन की बात सामने आई है, बल्कि खुद पटवारी यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें यह रकम तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक (आरआई) तक भी पहुंचानी पड़ती है।

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम करहनी की भूमि मामले में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
ग्राम करहनी की भूमि मामले में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
September 24, 2026
ग्राम करहनी की भूमि मामले में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित 10 दिनों में जांच रिपोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस खुलासे के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। मामला सिर्फ एक कर्मचारी तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि पूरे सिस्टम में ‘बंटवारे’ के खेल की आशंका ने आग में घी डाल दिया है। स्थानीय लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है—लोग सड़कों पर उतरने और कड़ी कार्रवाई की मांग करने की तैयारी में हैं।

सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि क्या कार्रवाई केवल पटवारी तक सीमित रहेगी या फिर जांच की आंच तहसीलदार और आरआई जैसे बड़े अधिकारियों तक भी पहुंचेगी? क्या यह मामला पूरे राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार के जाल को उजागर करेगा, या फिर हमेशा की तरह एक छोटे कर्मचारी पर ही गाज गिराकर फाइल बंद कर दी जाएगी?

ये खबर भी पढ़ें…
जांच करने पहुंचे BEO से स्कूल प्राचार्य की अभद्रता का आरोप
जांच करने पहुंचे BEO से स्कूल प्राचार्य की अभद्रता का आरोप
September 24, 2026
जांच करने पहुंचे BEO से स्कूल प्राचार्य की अभद्रता का आरोप बच्चों से पानी भरवाने और बाथरूम साफ कराने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन जनता अब जवाब चाहती है—और वो भी तुरंत।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान में रंगोली के जरिए दिखी राष्ट्र भावना
सेवा संकल्प अभियान में रंगोली के जरिए दिखी राष्ट्र भावना
September 24, 2026
सेवा संकल्प अभियान में रंगोली के जरिए दिखी राष्ट्र भावना प्राकृतिक रंगों से विद्यार्थियों ने सजाई रंगोलियां, विकसित भारत 2047...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!