LIVE UPDATE
प्रदेशराजनीतीरायपुर

बैकुंठपुर कृषि महाविद्यालय में कुलसचिव का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना, छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

बैकुंठपुर कृषि महाविद्यालय में कुलसचिव का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना, छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

बैकुंठपुर:स्वर्गीय डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया में आज उस समय शैक्षणिक माहौल और अधिक सक्रिय नजर आया, जब इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के माननीय कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक ने महाविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान अधिष्ठाता डॉ. डी.के. गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुलसचिव डॉ. दीपक ने महाविद्यालय के पुस्तकालय, विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं एवं संचालित कक्षाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा को जीवन का मजबूत आधार बताया।

इस अवसर पर कुलसचिव ने महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए बेहतर शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने महाविद्यालय परिसर के विभिन्न क्रियाकलापों, छात्रावासों, मेस व्यवस्था, परीक्षा परिणाम सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी विस्तार से जानकारी ली।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, कोरिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष अभियंता कमलेश कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अतिथि शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुलसचिव के इस भ्रमण से महाविद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों में नया उत्साह देखने को मिला है, जिससे आने वाले समय में शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में और बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!