LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

कुशलता का मिला बड़ा इनाम: शारदा मिश्रा प्रमोट होकर पहुंचीं डिप्टी कमिश्नर पद पर

कुशलता का मिला बड़ा इनाम: शारदा मिश्रा प्रमोट होकर पहुंचीं डिप्टी कमिश्नर पद पर

जीएसटी विभाग में पदोन्नति: श्रीमती शारदा मिश्रा बनीं डिप्टी कमिश्नर, नया रायपुर संभाग-1 के ऑडिट की मिली जिम्मेदारी……

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के वाणिज्यिक कर (GST) विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण पदोन्नति करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर श्रीमती शारदा मिश्रा को डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के साथ ही उन्हें नया रायपुर (अटल नगर) संभाग-1 में ऑडिट कार्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्रीमती मिश्रा लंबे समय से विभाग में अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और पारदर्शी प्रशासनिक शैली के लिए जानी जाती रही हैं।इसके साथ ही विभाग के बेहतरीन अधिकारियों में इनका नाम लिया जाता रहा है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए विभाग ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनके कार्यभार ग्रहण करने से संभाग-1 के ऑडिट कार्यों में और अधिक गति तथा गुणवत्ता आने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान में श्रीमती मिश्रा सचिव ट्रिब्यूनल के पोस्ट पर पदस्थ थी।विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में ऑडिट व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उल्लेखनीय है कि नया रायपुर संभाग-1 राज्य के प्रमुख प्रशासनिक क्षेत्रों में शामिल है, जहां जीएसटी से जुड़े ऑडिट कार्यों की प्रभावी निगरानी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में श्रीमती शारदा मिश्रा की नियुक्ति को विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!