LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

ग्राम पंचायत पड़वनिया में चेक डेम एवं 1 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

ग्राम पंचायत पड़वनिया में चेक डेम एवं 1 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही।ग्राम पंचायत पड़वनिया में आज विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चेक डेम निर्माण एवं 1 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामवासियों की उपस्थिति में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
August 12, 2026
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य भंवर सिंह गोवाश, पवन पैकरा जिला पंचायत सदस्य, उपस्थित रहे। उनके साथ ग्राम पंचायत पड़वनिया के सरपंच महेश पाव, उपसरपंच प्रतिनिधि मंडल महामंत्री गौरेला घनश्याम राठौर, पंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश राठौर, कोमल, रोहित राठौर, पंच संदीप पाव, पूरन यादव, विश्वनाथ पाव,,मुकेश गुर्जर, परमात्मा पाव, ब्रह्मा पाव, प्रेम गुर्जर, भोलू यादव, निलेश पाव, कुंभकरण पाव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

भूमि पूजन के दौरान अतिथियों ने कहा कि चेक डेम निर्माण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीणों को सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा में सुधार होगा। वहीं सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य व बाजार तक पहुँचने में सुविधा मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
August 12, 2026
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य अतिथि भंवर सिंह गोवाश ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाना प्राथमिकता है और ऐसे विकास कार्य ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। सरपंच महेश पाव ने ग्रामवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और विकास के संकल्प के साथ हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!