
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर (खबरों का राजा): बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रजनीश सिंह जी के बिलासपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में कोटा एवं बेलगहना भाजपा मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनसे भेंट करने पहुंचे और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।बिलासपुर सहकारी बैंक के अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर रजनीश सिंह जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व में सहकारी बैंक के माध्यम से किसानों, गरीबों एवं सहकारिता से जुड़े लोगों को अधिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई।इस अवसर पर बेलगहना मंडल अध्यक्ष राजू सिंह राजपूत ने कहा कि रजनीश सिंह जी हम सभी के लिए मार्गदर्शक के समान हैं। उनके अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व से जिला सहकारी बैंक को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें मंगलमयी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। भेंट-मुलाकात के दौरान बेलगहना मंडल अध्यक्ष राजू सिंह राजपूत के साथ युवा कार्यकर्ता मोनू प्रजापति, बेलगहना से मनोज गुप्ता एवं प्रदीप कौशिक, खोगसरा से शिवमान तथा कोटा से बाबा भैया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में रजनीश सिंह जी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से जिला सहकारी बैंक की कार्य और अधिक सशक्त होगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि रजनीश सिंह जी के नेतृत्व में सहकारी बैंक किसानों, ग्रामीणों एवं आम जनता के हित में प्रभावी कार्य करते हुए सहकारिता आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।















