LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

सेमरा में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा: अमर शहीदों को नमन, देशभक्ति का जज़्बा उमड़ा

सेमरा में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा: अमर शहीदों को नमन, देशभक्ति का जज़्बा उमड़ा

 

ये खबर भी पढ़ें…
आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण पर उठे सवाल, कहीं रेल लाइन के पार तो कहीं अधूरा पड़ा काम
आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण पर उठे सवाल, कहीं रेल लाइन के पार तो कहीं अधूरा पड़ा काम
September 11, 2026
आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण पर उठे सवाल, कहीं रेल लाइन के पार तो कहीं अधूरा पड़ा काम जीशान अंसारी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

(रितेश गुप्ता पेंड्रा):- स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और देशभक्ति की भावना को समर्पित, भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के मण्डल सेमरा में आज भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्थानीय सेमरा तिराहा से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट तक फैली यह यात्रा अमर शहीदों को याद करते हुए पूरे जोश और उमंग के साथ हुई।

तिरंगा झंडे के गर्वित आरोहण के बीच देशभक्ति के नारों और गीतों ने वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों कार्यकर्ता, युवा, और नागरिक एक जुट होकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का जीवंत परिचय प्रस्तुत कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल
स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल
September 12, 2026
*स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल* जीशान अंसारी की कलम से,*12 हितग्राहियों को ₹12 हजार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम स्थल पर नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे ने भावुक संबोधन देते हुए कहा,

“हमारे अमर शहीदों का त्याग और साहस हमारे लिए अनमोल धरोहर है। उनकी कुर्बानी के बूते ही आज हम स्वतंत्र और स्वाभिमानी हैं। हमें उनका सदैव सम्मान करना चाहिए और देश की एकता- अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।”

ये खबर भी पढ़ें…
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
September 12, 2026
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न 27 सितंबर को आयोजित होगी उल्लास कार्यक्रम की महा-परीक्षा,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर ने कहा,

“देश की रक्षा और विकास के लिए हर भारतीय को अपने कर्तव्यों का पालन तत्परता से करना होगा। आज की इस यात्रा का संदेश यही है कि हम सदैव अपने देश के लिए मरने-मिटने को तैयार रहें।”

तिरंगा यात्रा में मरवाही के विधायक प्रणव मरपच्ची, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह राठौर, जिला महामंत्री कुबेर सर्राटी, जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह धीरज सहित दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मण्डल अध्यक्ष अजय तिवारी ने अंत में तिरंगा यात्रा की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया और विशेष रूप से जितेश राठौर, संजय पाल, अमन दुबे, ध्रुव राठौर और पवन मिश्रा को कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया।

यह तिरंगा यात्रा न केवल अमर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि थी, बल्कि यह हर भारतीय के दिल में देशभक्ति और एकता का संदेश भी मजबूती से पहुंचाने वाला आयोजन साबित हुई।

Back to top button
error: Content is protected !!