LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

ब्रेकिंग:- प्राचार्य ने खुद BEO बनने DEO को भेजा फर्जी आदेश, जांच हुई तो पहुंचा जेल

ब्रेकिंग:- प्राचार्य ने खुद BEO बनने DEO को भेजा फर्जी आदेश, जांच हुई तो पहुंचा जेल

कवर्धा में BEO के पद पर पदस्थापना के लिए शिक्षा अधिकारी को फर्जी आदेश पत्र भेजने वाले प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
भूमसेनी पूजा पर ऐतिहासिक फैसला: देवरगांव बिट्टटोला में शराब पीने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना, समाज ने ली नशामुक्ति की शपथ
भूमसेनी पूजा पर ऐतिहासिक फैसला: देवरगांव बिट्टटोला में शराब पीने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना, समाज ने ली नशामुक्ति की शपथ
June 26, 2026
युवा प्रभाग सर्व आदिवासी समाज की पहल, उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई मिथलेश आयम, ​गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मठ बाबा परिसर देवरगांव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कवर्धा : कबीरधाम जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक प्राचार्य ने पद की लालच में शिक्षा अधिकारी को मंत्रालय का फर्जी आदेश भेजकर स्वयं को BEO बनाने के लिए दबाव बना रहा था. मामले की जांच में आदेश पत्र फर्जी मिली तो शिक्षा अधिकारी ने थाना में शिकायत की थी.स्वयं को BEO बनाने लिखा फर्जी पत्र : यह वाकया कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदरची का है. हाई स्कूल बेंदरची में प्राचार्य के रूप में पदस्थ दयाल सिंह ने खुद को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थापित करने के लिए षडयंत्र रचा था. आरोपी प्राचार्य ने मंत्रालय का फर्जी आदेश पत्र जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दिया. इस मामले में जब डीईओ ने आदेश पत्र की जांच की तो वह फर्जी पाया गया. जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कोतवाली थाना में आरोपी प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर बेंदरची हाई स्कूल प्राचार्य दयाल सिंह को फर्जी पदस्थापना आदेश पत्र बनाने और शिक्षा अधिकारी को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा. आरोपी पर पहले दर्ज हुए केस को भी देखा जा रहा है : पुष्पेन्द्र बघेल, एएसपी, कवर्धाआरोपी प्राचार्य की गिरफ्तारी : मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ धारा 336(3) 338, 340 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया. जिसके बाद आरोपी प्राचार्य दयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने तैयारी कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
कछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब खैरा-डंगनिया के जंगल संकट में—क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर: अंकित गौरहा
कछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब खैरा-डंगनिया के जंगल संकट में—क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर: अंकित गौरहा
June 26, 2026
  कछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब खैरा-डंगनिया के जंगल संकट में—क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर: अंकित गौरहा बिलासपुर।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!