LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जिला पंचायत CEO पर दोषियों को बचाने का आरोप, सचिव निलंबन के खिलाफ चक्का जाम और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी 

जिला पंचायत CEO पर दोषियों को बचाने का आरोप, सचिव निलंबन के खिलाफ चक्का जाम और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जनपद पंचायत गौरेला अंतर्गत 15वें वित्त आयोग की राशि में कथित अनियमितताओं को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़े जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। ₹1.19 करोड़ से अधिक के भुगतान में गड़बड़ी के आरोपों के बाद 8 पंचायत सचिवों को निलंबित किए जाने से आक्रोश भड़क गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्रवाई के विरोध में अब सरपंच संघ और सचिव संघ एकजुट हो गए हैं और जिला प्रशासन के खिलाफ खुली लड़ाई का ऐलान कर दिया है। आंदोलन की रूपरेखा में चक्का जाम, जनपद पंचायत में तालाबंदी और अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसे सख्त कदम शामिल हैं, जिससे पूरे जिले की पंचायत व्यवस्था के ठप होने का खतरा बन गया है। संघ का आरोप है कि पूरे मामले में वास्तविक दोषियों को बचाने के लिए छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।सरपंच संघ के गौरेला अध्यक्ष तूफान सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पंचायत में पैसों की कथित चोरी की जानकारी खुद सरपंचों और सचिवों ने दी थी। थाने में सूचना दी गई, अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन जांच करने के बजाय उन्हीं लोगों को आरोपी बना दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने करोड़ों रुपये का गड़बड़झाला किया, उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई कर पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष लालचंद सोनवानी ने इस कार्रवाई को पूरी तरह विधि के विरुद्ध बताया। उनका कहना है कि इस मामले के मुख्य आरोपी—वेंडर, कंप्यूटर ऑपरेटर और तत्कालीन सीईओ—अब तक कार्रवाई से बाहर हैं, जबकि निर्दोष सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने सीधे तौर पर जिला पंचायत सीईओ पर आरोप लगाया कि वे दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और पूरी कार्रवाई को एकतरफा बनाया गया है।

सचिव संघ के जिला अध्यक्ष किशन राठौर ने भी प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे सचिवों को भी निलंबित कर दिया गया है, जो उस समय संबंधित पंचायतों में पदस्थ ही नहीं थे। इससे यह स्पष्ट होता है कि बिना ठोस जांच के ही कार्रवाई की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सीईओ को बचाने के लिए पूरी कहानी गढ़ी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निलंबित सचिव _____

संघ ने यह भी दावा किया कि 15वें वित्त आयोग की राशि का संचालन और भुगतान प्रक्रिया जनपद स्तर से नियंत्रित थी, जहां से वेंडर फर्मों के खातों में बड़ी राशि ट्रांसफर की गई। आरोप है कि कई मामलों में बिना किसी वास्तविक सप्लाई के ही भुगतान कर दिया गया, लेकिन अब तक न तो संबंधित वेंडरों पर कार्रवाई हुई है और न ही किसी बड़े अधिकारी पर FIR दर्ज की गई है।

इसी के विरोध में अब सरपंच और सचिव संघ ने निर्णायक लड़ाई का ऐलान किया है। सोमवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 3 दिन का अल्टीमेटम दिया जाएगा। यदि इस दौरान निलंबन वापस नहीं लिया गया और निष्पक्ष जांच शुरू नहीं हुई, तो आंदोलन उग्र रूप लेगा। संघ की रणनीति के अनुसार, सबसे पहले सेमरा तिराहा के मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा, जिससे जिले की यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। इसके साथ ही गौरेला जनपद पंचायत में तालाबंदी कर प्रशासनिक कामकाज को पूरी तरह रोक दिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!