LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

भालू के हमले से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल तथा एक 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

भालू के हमले से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल तथा एक 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी बदरोड़ी पंचायत का है, दिनांक 04/08/24 रविवार की सुबह घासीराम पिता श्यामलाल उम्र 45 वर्ष जाति गौड़ निवासी सिलवारी शिवनी, संतलाल पिता पहलवान जाती चौधरी उम्र लगभग 40 वर्ष, छाबलाल पिता फूल सिंह गोंड उम्र 28 वर्ष , तथा अन्य ग्रामीण हरियाली अमावस्या त्यौहार होने के कारण सभी अपने अपने खेतो के लिए तेंदू की टहनी लेने कोकड़ा टोला बदरोड़ी के जंगलों की ओर गए हुए थे तभी उन लोगो का सामना एक जंगली भालू से हो गई जो की अपने बच्चे के साथ विचरण कर रही थी , अचानक हुए आमना सामना से भालू ने हमला कर दिया और तीन लोगो को दौड़ा दौड़ा कर काटा तथा नोच डाला अचानक हुए हमले से कुछ ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान बचाई, इस संपूर्ण घटना क्रम में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए सभी के सिर पर गहरी चोटे आई हैं तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर बड़े बड़े जख्म हुए हैं घसीराम की एक आंख पूरी तरह से खराब हो गया है और एक 28वर्षीय युवक छाबलाल ने भालू से संघर्ष करते हुए दम तोड दिया, घायलों को 108संजीवनी एक्सप्रेस मरवाही के माध्यम से सीएचसी मरवाही लाया गया जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, मिली जानकारी अनुसार उनकी खराब स्थिति को देखते हुए उपचार के बाद मेडिकल कालेज cims बिलासपुर भेज दिया गया है ।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!