LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

भिलाई में 26 जुलाई को होगा कैशलेस चिकित्सा महासम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री होंगे शामिल

भिलाई में 26 जुलाई को होगा कैशलेस चिकित्सा महासम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री होंगे शामिल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के तत्वावधान में 26 जुलाई (रविवार) को भिलाई के कला मंदिर, सिविल सेंटर में प्रदेश स्तरीय कैशलेस चिकित्सा क्रियान्वयन महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेशभर के कर्मचारियों की भागीदारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटा जनपद सीईओ युवराज सिन्हा पर गंभीर आरोप, चार साल से एक ही स्थान पर पदस्थापना पर भी उठे सवाल
कोटा जनपद सीईओ युवराज सिन्हा पर गंभीर आरोप, चार साल से एक ही स्थान पर पदस्थापना पर भी उठे सवाल
September 29, 2026
कोटा जनपद सीईओ युवराज सिन्हा पर गंभीर आरोप, चार साल से एक ही स्थान पर पदस्थापना पर भी उठे सवाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ के प्रदेश संयोजक पीयूष गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जबकि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

प्रदेश संयोजक ने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में महासम्मेलन में शामिल होकर कैशलेस चिकित्सा सुविधा के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को मजबूत करने का आह्वान किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही विकासखंड के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव  प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी जीतते हैं या फिर सीखते हैं:बीईओ संजय वर्मा

मरवाही विकासखंड के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव प्रतियोगिता में भाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला इकाई के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनवानी ने बताया कि जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। महासम्मेलन में जिले से संभागीय अध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर, संभागीय सचिव अजय चौधरी, जिला संयोजक संजय सोनी, जिला प्रवक्ता बलराम तिवारी, महेंद्र मिश्रा, अमिताभ चटर्जी, विनय कुमार राठौर सहित कई कर्मचारी एवं शिक्षक शामिल होंगे।

संघ ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के समस्त कर्मचारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में, संभव हो तो परिवार सहित, इस महासम्मेलन में शामिल होकर कर्मचारी हितों की आवाज को मजबूत करें। यह जानकारी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनवानी ने दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!