LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

CG Board Exam: सरकारी स्कूलों में पहली बार जनवरी में प्री-बोर्ड, जारी हुआ ये निर्देश

Raipur cg news : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने पहली बार प्रदेशभर के शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के पहले शिक्षा सत्र 2024-25 में प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराने का निर्णय लिया है। प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में होगा। यह परीक्षा पूर्णत: बोर्ड परीक्षा के ब्लू प्रिंट की तरह आयोजित की जाएगी। प्री-बोर्ड परीक्षा की जिमेदारी जिलों को सौंपी गई है, जिलों के द्वारा ही समय सारिणी जारी की जाएगी। प्रश्नपत्र निर्माण के लिए विषयवार समिति के गठन की जिमेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। प्रश्न पत्रों का निर्माण माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्धारित ब्लू प्रिंट के अनुसार किया जाएगा। विषय विशेषज्ञों को यथासंभव प्रश्न निर्माण समिति में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
June 24, 2026
*वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* रायपुर, 24...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!